Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विधानसभा समितियों की पहली बैठक में उठा मामला
    Breaking News

    विधानसभा समितियों की पहली बैठक में उठा मामला

    azad sipahiBy azad sipahiJune 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्पीकर बोले: यह मिनी विधानसभा है, अहमियत को समझना पड़ेगा
    समितियों के अधिकार को मजबूत करने की जरूरत: आलमगीर

    रांची। झारखंड विधानसभा की विभिन्न समितियों के सभापतियों की बुधवार को हुई बैठक में यह बात निकलकर सामने आयी कि इन समितियों को कई बार अधिकारी तवज्जो नहीं देते हैं। साथ ही बैठक में सभी सदस्यों को कहा गया कि समिति के कद को उन्हें समझना पड़ेगा। इस पर समिति के सभापतियों ने कहा कि अधिकारियों को भी समिति के कद को अहमियत देनी चाहिए, इसके लिए विधानसभा की ओर से दिशा-निर्देश दिया जाये। स्पीकर रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में विधानसभा में हुई इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम भी मौजूद रहे। इस बैठक में समितियों को बताया गया कि कैसे इसका महत्व है। विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक के बाद कहा कि इन समितियों के जरिये कई अहम निर्णय लिये जा सकते हैं।

    अध्यक्ष ने कहा कि समितियों की पहली बैठक थी, इन समितियों का कार्यकाल एक साल का होता है, इसे मिनी विधानसभा भी कहा जाता है। कहा कि संसदीय कार्य प्रणाली में समिति व्यवस्था एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू है और समितियों की नियुक्तियों की मूल कल्पना यह है किविशिष्टता के साथ विषय वस्तु की गहराई से अध्य्यन कर जनहित में उसका निपटारा किया जाये। सभी समितियों के पास चुनौतीपूर्ण कार्य है, परंतु जनता ने हमें जिन आशाओं के साथ अपना प्रतिनिधि चुना है, उन आशाओं को पूरा करने का एक माध्यम भी है।

    अध्यक्ष ने यह भी कहा कि लोक सभा एवं राज्य सभा की विभिन्न स्थायी समितियों के प्रतिवेदन एवं उनमें सन्निहित अनुशंसाओं तथा उनके क्रियान्वयन से संबंधित आंकड़ों का अवलोकन करने पर जानकर सुखद आश्चर्य हुआ कि संसद यानी लोक सभा एवं राज्य सभा की विभागों से संबंद्ध स्थायी समितियों के प्रतिवेदनों के अनुशंसाओ में से लगभग 60 प्रतिशत तक अनुशंसाएं को सरकार द्वारा मान ली जाती है और उनका क्रियान्वयन किया जाता है। वहीं प्रत्यायुक्त विधान समिति की लगभग 80 से 85 प्रतिशत तक अनुशंसाओं को सरकार स्वीकार कर लेती है। सभी विभागों में समिति की कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कीजानी चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय व्यवस्था में विधान मंडल अपना बहुत सारा कार्य समिति के माध्यमों से निष्पादित करती है और गंभीर विषयों पर तार्किक चर्चा के लिए विधान सभा को एक अत्यंत ही प्रभावी माध्यम प्रदान करती है।

    पहली बैठक में उठे मुद्दों की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि समितियों के अधिकार को मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि कई बार शिकायत मिलती है कि अधिकारी समिति को तरजीह नही देते हैं। जब विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा होता, तो इन समितियों का अधिकार बढ़ जाता है। इसलिए इस बार विधानसभा की समितियों को ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में जिला सुरक्षा समिति की बैठक हुई
    Next Article राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version