Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सरकार की सहमति के बिना बाहर नहीं जायें मजदूर: हेमंत
    Jharkhand Top News

    सरकार की सहमति के बिना बाहर नहीं जायें मजदूर: हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड से बाहर जानेवाले मजदूरों का पूरा आंकड़ा अब सरकार रखेगी। सरकार का मानना है कि बाहर जानेवाले लोगों की पूरी जानकारी उसके पास होनी चाहिए। इसलिए हमने फैसला किया है कि अब जो भी लोग बाहर जायें, तो उसकी पुख्ता जानकारी सरकार को दें, ताकि उनके हितों की सुरक्षा की जा सके। यदि सरकार के पास पूरी जानकारी रहेगी, तो संकट काल में बाहर में फंसे लोगों की मदद आसानी से की जा सकेगी। उन्होंने बाहर जानेवाले मजदूरों से अपील की कि वे अपनी पूरी जानकारी सरकार को दें, ताकि उनके बारे में सरकार को पता रहे। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों का आना लगातार जारी है। अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह काम पूरा हो गया है।
    एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि सरकार लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। हर स्थिति का आकलन किया जा रहा है। उचित समय आने पर फैसला किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का नुकसान केवल एमएसएमइ या बड़े उद्योगों को ही नहीं हुआ है, बल्कि सरकार को भी बहुत घाटा हुआ है। इसकी भरपाई के लिए उपायों पर विचार किया जा रहा है।
    सीएम ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को सरकार यहीं काम देने की योजना पर काम कर रही है। प्राकृतिक संसाधन झारखंड में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इन संसाधनों से यहां के बेरोजगारों को रोजगार देने की दिशा में सरकार काम कर रही है। बेरोजगारों को इन संसाधनों से कैसे जोड़ा जाये, इस पर विचार किया जा रहा है। निजी क्षेत्र को कोयला खनन की अनुमति दिये जाने के केंद्र के फैसले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह संसाधन झारखंड का है और इस पर पहला हक यहां के लोगों का है।

    मलेशिया-अफ्रीका में दो झारखंडियों की मौत, सीएम ने विदेश मंत्री ने मांगी मदद
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से आग्रह किया है कि लॉकडाउन के दौरान मलेशिया और अफ्रीका के मारूतानियां से दो झारखंडियों के शवों को लाने में मदद करे। इन दोनों की मौत लॉकडाउन के दौरान हो गयी है। रामेश्वर महतो मलेशिया में तथा महादेव सोरेन मारूतानियां में काम करते थे। दोनों के परिवार वाले शवों का इंतजार कर रहे हैं। इन दोनों की मौत की जानकारी मुख्यमंत्री को ट्विटर के माध्यम से दी गयी।
    गिरिडीह की अतकी पंचायत के धावाटांड़ गांव निवासी रामेश्वर महतो (32) एक साल पहले मलेशिया गये थे। वह लाइरिको ट्रांसमिशन कंपनी में मजदूर थे और टावर फिटिंग करते थे। लॉकडाउन के कारण रामेश्वर वहीं फंस गये और छह अप्रैल को अचानक तबीयत खराब होने से मलेशिया के ही एक अस्पताल में उनकी मौत हो गयी। गांव में उनकी पत्नी पूनम देवी के अलावा दो बच्चे और माता-पिता हैं।
    महादेव सोरेन हजारीबाग जिले की भेलवारा पंचायत के बिसुइया गांव के रहनेवाले थे। वह भी मजदूरी के लिए मरुतानियां गये थे। गांव में उनकी पत्नी मंजू देवी और चार बच्चे हैं।
    मरुतानियां में वह कल्पतरु ट्रांसमिशन कंपनी में मजदूरी करते थे, मगर 26 अप्रैल को बाथरूम में पैर फिसल जाने से महादेव की मौत हो गयी।

    Workers should not go out without government's consent: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के आए 9851 नए मरीज, मरने वालों की संख्या हुई 6348
    Next Article रिलायंस जियो में मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी करेगी 9093.6 करोड़ रुपये का निवेश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट

      May 8, 2025

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025

      पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version