रांची। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को जरिया गांव से मुड़ामु जाने वाले रास्ते में बरामद किया हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की शिनाख्त मुड़ामु गांव निवासी देवनाथ सिंह के इकलौते पुत्र धनुर्धर सिंह (35 ) के रूप में की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने कई जांच के नमूने भी एकत्र किए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धनुर्धर जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। हत्या के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या
Previous Articleआइये अपने हिस्से का पौधा लगायें : CM
Next Article भारत और चीन में तनाव, कल होगी बात
Related Posts
Add A Comment