Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»अभिनेता अर्जुन कपूर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी करियर की शुरुआत
    ताजा खबरें

    अभिनेता अर्जुन कपूर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी करियर की शुरुआत

    sonu kumarBy sonu kumarJune 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्म  26 जून, 1985 को
    मुंबई में हुआ था। वह मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी एवं प्रोड्यूसर स्वर्गीय मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर का बचपन काफी उलझनों में गुजरा। साल 1996 में वह जब 11 साल के थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर ने अपने बेटे अर्जुन और बेटी अंशुला की परवरिश की। अर्जुन अपनी मां के बहुत करीब थे, लेकिन वह उस वक्त अकेले हो गए जब साल 2012 में उनकी मां का निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थी।
    अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘कल हो न हो’ से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इसके बाद अर्जुन ने ‘सलाम-ए-इश्क’ में भी अस्सिटेंट डायरेक्टर थे। असिस्टेंट डायरेक्टर के बाद अर्जुन कपूर फिल्म ‘वांटेड’ और ‘नो एंट्री’ में असोसिएट प्रोड्यूसर भी थे। अर्जुन कपूर ने करियर की शुरुआत में फिल्मों में अभिनय करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। क्योंकि उनका वजन काफी ज्यादा था।
    सलमान खान के कहने और उनके मार्गदर्शन के बाद अर्जुन ने फिल्मों में अभिनय करने का मन बनाया। फिल्मों में आने से पहले सलमान खान ने अर्जुन कपूर के वजन कम करने में काफी मदद की। बतौर अभिनेता अर्जुन की यह पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। हबीब फैजल निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अपोजिट अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नजर आई। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के शानदार अभिनय को देखते हुए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट डेब्यू एक्टर अवार्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला। इसके बाद अर्जुन कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करते नजर आए। उनकी प्रमुख फिल्मों में औरंगजेब, गुंडे, 2 स्टेट्स, तेवर, की एंड का, हाफ गर्लफ्रेंड, पानीपत, संदीप और पिंकी फरार आदि शामिल हैं।
    फिल्मों में अभिनय के अलावा अर्जुन सोलहवें आइफा अवार्ड शो और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 को होस्ट करते नजर आए। अर्जुन कपूर ने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन फ्लोइंग की संख्या लाखों में हैं। अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘भूत पुलिस’  और ‘एक विलेन रिटर्न’ में अभिनय करते नजर आएंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरिश्मा कपूर ने गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया अपना 47वां जन्मदिन
    Next Article बोकारो: PPE किट पहन कर ATM को चुराने की कोशिश
    sonu kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025

      एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version