Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»अयोध्या में स्थापित होगी चेतक पर आरूढ़ महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा
    ताजा खबरें

    अयोध्या में स्थापित होगी चेतक पर आरूढ़ महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा

    sonu kumarBy sonu kumarJune 13, 2021Updated:June 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    उत्तर प्रदेश में भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण भी हो रहा है। राष्ट्र स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की प्रतिमा अयोध्या सर्किट में लगने के लिए रविवार को जयपुर से रवाना होगी। मेवाड़ भूमि पर अकबर के साथ लड़ाइयां लड़कर इतिहास में नाम दर्ज करवाने के लिए महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार हल्दीघाटी युद्ध के मैदान में दुश्मनों से लड़ते हुए 1500 किलो वजनी कांस्य की प्रतिमा अयोध्या में स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का निर्माण जयपुर के कारीगरों ने किया है।
     
    उल्लेखनीय है कि मेवाड़ की शान महाराणा प्रताप की जीवनी पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने मेवाड़ भूमि की आन-बान व शान बचाने के लिए अपनी तलवार के जरिए संघर्ष किया। ऐसे वीर योद्धा महाराणा प्रताप की विशालकाय प्रतिमा देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में स्थापित होगी।
     
    प्रतिमा को जयपुर के शिल्पकारों ने बड़ी बारीकी से तैयार किया है। प्रतिमा की खासियत यह है कि यह चेतक पर बैठे महाराणा प्रताप की अबतक बनी प्रतिमाओं से कुछ अलग है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
     
    महाराणा प्रताप की विशालकाय प्रतिमा का शिल्पकार महावीर भारती की देख-रेख में जयपुर में हुआ है। इसकी ऊंचाई 12 फीट है जोकि कांस्य से बनाई गई है। इसमें उनके कद के अनुरूप उन्हें विशालकाय बनाया गया है जिसमें उनका तेज, रौबीला चेहरा, चौड़ा सीना, मजबूत बाजू और योद्धा की पोशाक में उन्हें चेतक पर सवार किया गया है। प्रतिमा का वजन 1,500 किलो है और इसे बनाने में 6 माह का वक्त लगा है।
     
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जयपुर के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र कुमार रविवार को पुष्पांजलि अर्पित कर प्रतिमा को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना करेंगे।
     
    उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप का जन्म सोलहवीं शताब्दी में राजस्थान में हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार उनका जन्म 09 मई 1540 को कुंभलगढ़ में हुआ था। इस दिन ज्येष्ठ मास की तृतीया तिथि थी, इसलिए हिंदी पंचांग के अनुसार महाराणा प्रताप जयंती 13 जून को मनाई जाएगी। महाराणा प्रताप ने कई बार अकबर के साथ लड़ाई लड़ी। उन्हें महल छोड़कर जंगलों में रहना पड़ा। उनका पूरा जीवन संघर्ष में ही कट गया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।
     
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : महिला के शरीर में चिपकने लगे हैं सिक्के और स्टील के बर्तन
    Next Article झारखंड में कोरोना कमजोर, 493 मरीज हुए स्वस्थ ,239 नए मरीज मिले
    sonu kumar

      Related Posts

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025

      आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

      May 20, 2025

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version