Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»छत्तीसगढ़ : महिला के शरीर में चिपकने लगे हैं सिक्के और स्टील के बर्तन
    अन्य खबर

    छत्तीसगढ़ : महिला के शरीर में चिपकने लगे हैं सिक्के और स्टील के बर्तन

    sonu kumarBy sonu kumarJune 13, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की महिला पार्षद सुनीता फडणवीस के हाथों में सिक्के और स्टील के बर्तन चिपकने का मामला सामने आया है, जिस पर पार्षद ने दावा किया है कि, कोरोना वैक्सीनेशन के बाद उनका शरीर चुंबक की तरह काम कर रहा है, इसके चलते सिक्के, लोहे और स्टील के बर्तन शरीर में चिपक रहे हैं।  

    जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 23 की कांग्रेस पार्षद एवं नगर निगम राजनांदगांव के बाजार विभाग बाजार विभाग की चेयरमैन सुनीता अशोक फडणवीस के हाथों में शनिवार को स्टील के धातु, सिक्के अथवा चम्मच चिपकने का मामला सामने आया है। पार्षद के पति अशोक फडणवीस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कोरोना टीकाकरण के बाद इस तरह की स्थिति होने की आशंका व्यक्त करते हुए इस मामले में रिसर्च करने की मांग की और केन्द्र सरकार से इसके लाभ हानि को स्पष्ट करने कहा।

    दरअसल आज सुबह अखबार में अशोक फडणवीस खबर पढ़ रहे थे, जिसमें महाराष्ट्र में टीकाकरण के बाद हाथों में सिक्के चिपकने की बात पता चली थी, उन्होंने यह बात अपनी पत्नी सुनीता फडणवीस को बताई, इसके बाद सुनीता फडणवीस ने इस तरह की खबरों को दरकिनार करते हुए अपने पूजा कक्ष में चली गई और पूजा करने लगी, इस दौरान पूजा स्थल पर मौजूद सिक्के को उन्होंने अपनी हाथों में चिपका कर देखा जिसके बाद सिक्के हाथों की भुजाओं में चिपक गए। यह देख सुनीता फडणवीस हैरत में पड़ गई। इसके बाद उन्होंने सारा वाक्या अपने पति और बच्चों को बताया, फिर उन्होंने एक स्टील का चम्मच अपने हाथों में चिपका कर देखा, तब चम्मच भी हाथों में चिपक गया। हाथों में स्टील के धातु चिपक जाने को लेकर सुनीता फडणवीस इसे कोरोना वैक्सीनेशन के प्रभाव से जोड़कर देख रही हैं।

    महिला का कहना है कि बीते 1 अप्रैल को उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए को वैक्सीन लगवाई थी, जिसके 28 दिन पूरा होने के बाद मई माह में उन्होंने वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगवाया था। सुनीता फडणवीस का कहना है कि वैक्सीनेशन के बाद से ही उनके हाथों और उंगली  में दर्द रहने लगा था, इसका उपचार भी वह करवा रही हैं। शरीर पर इस तरह से स्टील के धातु के चिपकने को लेकर उन्होंने इस मामले में चिकित्सकीय जांच कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

    हाथों में सिक्के और चम्मच के चिपकने को लेकर उन्होंने वीडियो बनाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों को भी वीडियो भेजा था, जिसके बाद जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर बीएल कुमरे उनके निवास स्थान पहुंचे और उनसे चर्चा की। वहीं छत्तीसगढ़ का पहला मामला बताते हुए शोध किए जाने की बात कही।

    इस पूरे मामले को लेकर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर बीएल कुमरे का कहना है कि जब देश में कोरोना वायरस नहीं था और वैक्सीनेशन नहीं था तभी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें कुछ लोगों के शरीर पर अलग-अलग प्रकार के धातु चिपकने की जानकारी भी मिलती रही है। उन्होंने सुनीता फडणवीस के हाथों में चिपक रहे स्टील के धातु को लेकर कहा है कि यह कोरोना वैक्सीन का असर नहीं है। वहीं उन्होंने इस मामले में चिकित्सकीय जांच की बात कही है।
     
    पार्षद सुनीता फडणवीस के बाएं हाथ पर इस तरह की अनोखी चुंबकीय शक्ति का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है, वही दाहिने हाथ पर भी इस तरह की धातु चिपक रही है। सोशल मीडिया में वैक्सीनेशन के बाद हाथों में धातु चिपकने का वीडियो वायरल होने के बाद उनके शुभचिंतक व अन्य लोग उनके घरों तक भी पहुंच रहे हैं और अपने हाथों से सिक्के व स्टील के चमक चिपका कर भी देख रहे हैं। टीकाकरण के बाद सुनीता फडणवीस के हाथों में इस तरह से स्टील के धातु चिपकने के पीछे का कारण क्या है यह जांच का विषय है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद टीकाकरण करवा चुके लोगों ने भी अपने हाथों में सिक्के और चम्मच चिपका कर देखना शुरू कर दिया है, तो वहीं जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है उनके मन में भय की स्थिति भी निर्मित हो रही है।
     
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 के मंच से दुनिया को दिया ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ का मंत्र
    Next Article अयोध्या में स्थापित होगी चेतक पर आरूढ़ महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा
    sonu kumar

      Related Posts

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025

      छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

      May 21, 2025

      गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      • मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version