Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»आयकर विभाग का नया पोर्टल आज होगा लॉन्च, जानिए पोर्टल की खासियत
    बिजनेस

    आयकर विभाग का नया पोर्टल आज होगा लॉन्च, जानिए पोर्टल की खासियत

    sonu kumarBy sonu kumarJune 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आयकर विभाग का नया वेब पोर्टल आज लॉन्‍च होगा, जिस पर करदाता ऑनलाइन विवरण प्रस्‍तुत कर सकेंगे। आयकर विभाग का नया पोर्टल प्रस्‍तुत विवरण की तत्‍काल प्रोसेसिंग (पक्के अभिलेखन) की सुविधा से जुड़ा होगा, ताकि कर रिफंड की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जा सकेगी।

    आयकर विभाग ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि करदाताओं की सुविधा के लिए www.incometax.gov.in पोर्टल (इनकमटैक्स.जीओवी.इन) जल्‍द ही उपलब्‍ध होगा। अपने ट्वीट में कहा है कि हम नए पोर्टल को लेकर उतने ही उत्साहित हैं, जितने हमारे उपयोगकर्ता। आयकर विभाग ने कहा कि नया पोर्टल रोल-आउट के अंतिम चरण में है, जो शीघ्र ही उपलब्ध होगा। इसके लिए हम करदाताओं के धैर्य की सराहना करते हैं।

    आयकर विभाग के नए पोर्टल में ये होंगे अहम फीचर

    -आयकर विभाग का नया वेब पोर्टल तत्काल इनकम टैक्स रिटर्न (आइटीआर) को प्रोसेस करने में सक्षम होगा, ताकि करदाताओं का रिफंड जल्द जारी हो सके।

    -सभी इंटरेक्शंस और अपलोड या पेंडिंग एक्शन सिंगल डैशबोर्ड पर दिखाई देगा, ताकि करदाता इन्हें पूरा कर सके।

    -पोर्टल पर मुफ्त आइटीआर प्रीपेरेशन सॉफ्टवेयर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मौजूद होगा, जिसमें इंटरेक्टिव सवाल होंगे। ताकि करदाता टैक्स की जानकारी नहीं होने पर भी आसानी से अपना आइटीआर दाखिल कर सकें।

    -आयकर विभाग के नए पोर्टल पर सभी जानकारियां प्रीफिल्ड होंगी, जिससे करदाताओं का डेटा एंट्री का काम बहुत कम हो जाएगा।

    -कददाताओं की मदद के लिए एक नया कॉल सेंटर होगा, जिससे इनके सवालों के तुरंत जवाब मिलेंगे। इसके साथ ही ट्यूटोरियल्स, वीडियो और चैटबोट और लाइव एजेंट जैसी चीजें भी इसमें होंगी।

    -डेस्कटॉप पर मिलने वाले सभी प्रमुख पोर्टल फंक्शंस मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होंगे, जिसमें मोबाइल नेटवर्क पर पूरी तरह से एक्सेस की सहूलियत मिलेगा।

    -पोर्टल पर नया ऑनलाइन टैक्स पेमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसमें कई नए पेमेंट ऑप्शंस दिए जाएंगे। खासकर नेटबैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, आरटीजीएस और एनईएफटी जैसे भुगतान के विकल्‍प होंगे। ताकि, करदाता किसी भी बैंक से अपने टैक्स का भुगतान कर पाएंगे।

    इसके अलावा सीबीडीटी एक नई कर भुगतान प्रणाली भी 18 जून, 2021 को शुरू करने जा रहा है। आयकर विभाग नया पोर्टल लॉन्‍च करने के बाद मोबाइल ऐप भी जारी करेगा, ताकि करदाता उसकी विभिन्न सुविधाओं से परिचित हो सकेगा। उल्‍लेखनीय है कि आयकर विभाग ने पिछले एक हफ्ते 1 से 6 जून, 2021 तक के लिए ऑनलाइन आइटीआर फाइलिंग की सुविधा को बंद रखा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का सिलसिला जारी, श्रीगंगानगर और अनूपपुर में पेट्रोल 106 के पार
    Next Article इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने नए गठबंधन पर साधा निशाना, इतिहास की सबसे बड़ी चुनावी धोखाधड़ी बताया
    sonu kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version