Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»गंगा को मिली दूसरी जिंदगी : जन्म कुंडली के साथ चुनरी में लिपटी मिली नवजात
    उत्तर प्रदेश

    गंगा को मिली दूसरी जिंदगी : जन्म कुंडली के साथ चुनरी में लिपटी मिली नवजात

    bhanu priyaBy bhanu priyaJune 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मंगलवार को गंगा में उतराता हुआ लकड़ी का बॉक्स दिखाई दिया। नदी किनारे रह रहे एक नाविक ने जब बॉक्स खोलकर देखा, तो उसमें एक नवजात बच्ची मिली। बॉक्स में मां दुर्गा की फोटो के साथ कई देवी-देवताओं के फोटो लगे थे। इसमें एक जन्म कुंडली भी मिली है। बच्ची को पुलिस आशा ज्योति केंद्र ले गई है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।

    मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के ददरी घाट का है। यहीं रहने वाले गुल्लू चौधरी मल्लाह हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम उन्हें नदी के किनारे लकड़ी का बॉक्स मिला। उसमें से रोने की आवाज आ रही थी। मल्लाह को देख घाट पर मौजूद कुछ और लोग भी जुट गए। लोगों ने बॉक्स खोला तो दंग रह गए। इसमें बच्ची चुनरी में लिपटी मिली।

    बच्ची का खर्च सरकार उठाएगी, नाविक को मिलेगा इनाम
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवजात बच्ची का चिल्ड्रन होम में रख कर पालन-पोषण करने का आदेश दिया है। सीएम योगी ने जिलाधिकारी गाजीपुर को आदेश दिया कि नवजात बच्ची को चिल्ड्रेन होम में रखा जाए और सरकारी खर्चे पर उसका पालन पोषण हो। साथ ही जिस नाविक ने उस बच्ची की जान बचाई थी उसे भी सरकारी आवास समेत सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए।

    कुंडली में जन्म की तारीख 25 मई
    जन्म कुंडली मे बच्ची का नाम गंगा लिखा था। उसका जन्म 25 मई को हुआ है। यानी उसकी उम्र महज तीन हफ्ते है। मासूम को नाविक अपने घर ले गया। उसके परिजन बच्ची को पालना चाहते थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

    चर्चा- अनुष्ठान के लिए ऐसा किया गया
    सूचना पर पुलिस टीम नाविक के घर पहुंची और बच्ची को आशा ज्योति केंद्र ले गई। फिलहाल गंगा में मिली नवजात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच कराकर उसके परिजनों की तलाश कर रही है। चर्चा है कि ऐसा किसी अंधविश्वास या तांत्रिक अनुष्ठान को पूरा करने के लिए किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार की सियासत में दुश्मन का दुश्मन दोस्त : RJD बोली- चिराग के पास महागठबंधन के अलावा कोई ऑप्शन नहीं
    Next Article हरिद्वार कुंभ में कोरोना जांच में घोटाला : 4 लाख जांच में से 1 लाख से ज्यादा फर्जी
    bhanu priya

      Related Posts

      कासगंज में सीएम योगी ने 724 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

      May 20, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लखनऊ में राजनाथ सिंह के भव्य स्वागत की तैयारी

      May 20, 2025

      236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version