Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार की सियासत में दुश्मन का दुश्मन दोस्त : RJD बोली- चिराग के पास महागठबंधन के अलावा कोई ऑप्शन नहीं
    Top Story

    बिहार की सियासत में दुश्मन का दुश्मन दोस्त : RJD बोली- चिराग के पास महागठबंधन के अलावा कोई ऑप्शन नहीं

    bhanu priyaBy bhanu priyaJune 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में फूट पड़ गई। यह बगावत दिवंगत रामविलास पासवान के छोटे भाई यानी उनके चाचा पशुपति पारस के नेतृत्व में हुई। अब महागठबंधन की दो बड़ी पार्टियां चिराग को साथ लाने की कोशिश कर रही हैं। दरअसल, बिहार में दलितों का वोट बैंक 16% है और इसमें 6% वोट बैंक पासवान के हैं।

    इसलिए लालू प्रसाद यादव की RJD चिराग को अपने साथ आने का न्योता दे रही है, तो कांग्रेस उन्हें अपने साथ लाना चाह रही है। RJD का कहना है कि चिराग के पास महागठबंधन के विकल्प को छोड़कर कोई रास्ता नहीं है, वहीं कांग्रेस ने चिराग की इस हालत के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

    RJD के निशाने पर नीतीश

    RJD के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर पार्टी में अपना एक आदमी बना कर रखते हैं। ऐसा ही उन्होंने LJP में किया। पशुपति जब न विधायक थे और न ही पार्षद, फिर भी नीतीश ने उन्हें मंत्री बनवा दिया था। इस लिहाज से नीतीश का पारस से बेहतर संबंध था। इसी का इस्तेमाल नीतीश ने किया।

    उन्होंने कहा कि उसी तरह सूरजभान के छोटे भाई के ललन सिंह से अच्छे संबंध हैं। रामविलास पासवान ने अपने बेटे को वारिस बनाया। LJP में जो था, उनकी वजह से ही था। पशुपति का अपना कोई वजूद नहीं है। ऐसे में चिराग के पास विकल्प यही बचा है कि वे महागठबंधन के साथ जुड़ें।

    BJP-JDU को सबक सिखाएं चिराग : कांग्रेस

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि BJP ने विधानसभा चुनाव में JDU के खिलाफ चिराग का इस्तेमाल किया और अब BJP ने हाथ खींच कर उन्हें अकेला छोड़ दिया। JDU ने चिराग की पार्टी को तोड़कर बदला लिया।

    उन्होंने कहा कि जब LJP के पांच सांसद लोकसभा के स्पीकर से मिलने जा रहे थे, तब BJP-JDU के भी कई नेता साथ गए थे। इनमें संजय जायसवाल और भूपेन्द्र यादव भी शामिल थे। रामविलास पासवान के कद का फायदा BJP-JDU ने उठाया और अब उनकी अनुपस्थिति में उनकी ही पार्टी को तोड़ रहे हैं। चिराग ही उनके उत्तराधिकारी हैं। चिराग को कांग्रेस और RJD के साथ मिलना चाहिए और BJP-JDU को सबक सिखाना चाहिए।

    चिराग को लुभाने की दो बड़ी वजह

    बिहार में रामविलास पासवान राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति का बड़ा चेहरा बनकर उभरे थे, लेकिन उनके निधन के 8 महीने के अंदर ही LJP के अंदर आर-पार की राजनीतिक लड़ाई शुरू हो गई। दलितों के इस वोट बैंक पर महागठबंधन की भी नजर है।
    दूसरी बात यह है कि दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है। इस लिहाज से चिराग कांग्रेस और RJD दोनों को पसंद आ रहे हैं। दोनों दलों के वरिष्ठ नेता अपनी-अपनी पार्टी से जुड़ने का न्योता दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना: फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए पीएम मोदी की सौगात, 18 जून को लॉन्च करेंगे कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स
    Next Article गंगा को मिली दूसरी जिंदगी : जन्म कुंडली के साथ चुनरी में लिपटी मिली नवजात
    bhanu priya

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version