Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»गूगल पर कन्नड़ को बताया गया सबसे भद्दी भाषा, कर्नाटक सरकार की नाराजगी के बाद कंपनी ने मांगी माफी
    ताजा खबरें

    गूगल पर कन्नड़ को बताया गया सबसे भद्दी भाषा, कर्नाटक सरकार की नाराजगी के बाद कंपनी ने मांगी माफी

    sonu kumarBy sonu kumarJune 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गूगल पर जब भारत की सबसे भद्दी भाषा के बारे में सर्च किया गया, तो इसमें कन्नड़ भाषा का नाम सामने आया. जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने इस पर घोर आपत्ति जताते हुए गूगल कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. राज्य की सभी प्रमुख पार्टियों के नेताओं और स्थानीय लोगों ने इस पर अपना आक्रोश व्यक्त किया और इसके लिए गूगल की जमकर आलोचना की. जिसके बाद कंपनी ने इसपर अपनी गलती मानते हुए सभी से माफी मांगी है. साथ ही गूगल ने कहा है कि सर्च इंजन के नतीजे उसकी व्यक्तिगत राय को नहीं दर्शाते हैं.

    कन्नड़ भाषा, संस्कृति एवं वन मंत्री अरविंद लिंबावली ने रिपोर्टर्स को बताया, “अपने सर्च इंजन पर इस तरह का जवाब देने के लिए गूगल को लीगल नोटिस भेजा जाएगा.” साथ ही उन्होंने ट्विटर पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए इस मामलें में गूगल से माफी की मांग की थी. अरविंद लिंबावली ने कहा, “कन्नड़ भाषा को इस तरह से दिखाके गूगल ने यहां के लोगों के गर्व को अपमानित किया है. मैं गूगल से इस पर तुरंत माफी मांगने की माँग करता हूं.” उन्होंने साथ ही कहा कि, कन्नड़ भाषा 2,500 साल पहले अस्तित्व में आई थी और इसका अपना एक खास इतिहास है. कई सालों से कन्नड़ भाषा हमारा गर्व है.

    गूगल ने मांगी माफी

    इस मामले में जब गूगल के प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, “गूगल पर जब आप कुछ सर्च करते हैं तो उसके नतीजे कई बार पूरी तरह सटीक नहीं होते. कई बार इंटरनेट पर किसी विषयवस्तु के बारे में इस तरह से जानकारी दी गयी होती है कि उस से सम्बंधित सवाल पर बेहद चौकाने वाले नतीजे मिल सकते हैं.” साथ ही उन्होंने कहा, “हमें पता है कि ये आदर्श स्थिति नहीं है. लेकिन जब हमें किसी मामले के बारे में जानकारी मिलती है तब हम उसको सुधारने के सभी प्रयास करते हैं. हम अपने सर्च ऐलगोरिथम को और बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं. सर्च के दौरान जो भी जवाब सामने आते हैं ये किसी भी तरह से गूगल की निजी राय नहीं है. इस गलतफहमी की वजह से यदि किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हम इसके लिए सबसे माफी मांगते हैं.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआसाराम बापू ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अंतरिम जमानत याचिका, आज होगी सुनवाई
    Next Article अदालत के फैसले के बाद भगोड़े विजय माल्या का दावा- उधार से ज्यादा मेरी संपत्ति हुई कुर्क
    sonu kumar

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version