Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड : कोरोना की तीसरी लहर में सात लाख से अधिक बच्चे हो सकते हैं संक्रमित
    Jharkhand Top News

    झारखंड : कोरोना की तीसरी लहर में सात लाख से अधिक बच्चे हो सकते हैं संक्रमित

    sonu kumarBy sonu kumarJune 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए झारखंड सरकार की ओर से लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। तीसरी लहर के दौरान झारखंड के सात लाख 17 हजार 484 बच्चे संक्रमित हो सकते हैं।
    यह जानकारी कोरोना की तीसरी लहर के अनुमान व रोकथाम को लेकर सरकार की ओर से गठित इंपावर्ड कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में दी है। कमेटी ने राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। भारत सरकार के मार्गदर्शन में देश के विशेषज्ञों से परामर्श के इस कमेटी ने अपने सुझाव सरकार को दिए हैं। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में कोरोना की संभावित तीसरी लहर में 7,17,484 बच्चों (18 साल तक) के संक्रमित होने की आशंका है।
    रिपोर्ट के मुताबिक रांची में सर्वाधिक 63,382, धनबाद में 58,387, गिरिडीह में 53,188 और पूर्वी सिंहभूम में 49,892 बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना की तीसरी लहर में झारखंड में पांच प्रतिशत पॉजिटिविटी रह सकती है। 2,87,000 बच्चों को सिम्पटोमेटिक कोविड हो सकता है। 8610 बच्चों को आईसीयू की जरुरत पड़ सकती है।
    कमेटी ने कहा है कि तीसरी लहर में संक्रमित बच्चों के इलाज को लेकर राज्य में 1000 आईसीयू बेड की तत्काल जरूरत पड़ेगी। इसके लिए 500 आईसीयू बेड सरकारी अस्पताल और 500 बेड निजी अस्पतालों में तैयार रखने की बात कही गयी है। कमेटी ने कहा है कि तीसरी लहर में 5-18 साल तक के बच्चों में सर्वाधिक संक्रमण की आशंका है। इसमें 82 प्रतिशत बच्चे जहां हल्के बीमार हो सकते हैं। जबकि लक्षण वाले 15 प्रतिशत बच्चे मध्यम और लक्षण वाले तीन प्रतिशत बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।
     रूसी वैक्सीन स्पूतनिक अब रांची में भी उपलब्ध
    रांची स्थित मेदांता हॉस्पिटल में स्पुतनिक वी का वैक्सीन लगाया जा रहा है । फिलहाल आनलाइन रजिस्ट्रेशन वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऑफलाइन टीका लगाने को लेकर भी प्रबंधन ने तैयारी कर ली है, जिससे कि टीका लगाने के लिए आने वालों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। सरकार की ओर से वैक्सीन के लिए रेट तय कर दिया गया है। इसके तहत स्पुतनिक वी का टीका लगाने के लिए 1145 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहली डोज लगाए जाने के 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुरुआती कारोबार में रुपया 7 पैसा कमजोर
    Next Article पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, भोपाल में पेट्रोल 107 के पार
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version