रांची। झारखंड में  कोरोना धीरे- धीरे काबू में हो रहा है।  पिछले 24 घंटों में  कोरोना के 615मरीज स्वस्थ हुए है। इस बीच गुरुवार सुबह तक कोरोना के 302 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में बोकारो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और पाकुड़ से एक-एक मरीज शामिल है।
झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 34,बोकारो से 11,चतरा से तीन, देवघर से नौ ,धनबाद से 16, दुमका से चार,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 48 और गढ़वा से चार नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गिरिडीह से 16, गोड्डा से पांच, गुमला से 31,हजारीबाग से 13,जामताड़ा से तीन, खूंटी से पांच और कोडरमा से 21 नए मरीजों की पहचान हुई है। उधर, लातेहार से 10,लोहरदगा और पाकुड़ से दो-द , पलामू से पांच, रामगढ़ से 17,साहेबगंज से 10,सरायकेला से एक, सिमडेगा से छहऔर पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 26मरीज मिले हैं।  इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संखाया अब 3 लाख, 42 हजार, 481 गयी है। इनमें 4 हजार, 783सक्रिय केस हैं। जबकि 3 लाख, 32 हजार, 622 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5 हजार, 076मरीजों की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.12प्रतिशत है।
प्रदेश की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34 नए केस मिले हैं। राजधानी में  कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार, 358 है। 92 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अच्छी बात यह है कि राजधानी रांची में कोरोना की दूसरी लहर में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक कुल 84 हजार, 879 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 81 हजार 938 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version