झारखंड में अब कोरोना के जितने नए मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौटने लगे हैं। पिछले 24 घंटों  में कोरोना के 274 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि  शनिवार  सुबह तक  141 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान राज्य में दो मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में रांची और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक-एक  मरीज शामिल है।
झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 19,बोकारो से छह , चतरा से एक ,धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 18 और गढ़वा से सात नए मरीज मिले हैं। गिरिडीह से छह,गोड्डा से दो, गुमला से 18,हजारीबाग से 14,जामताड़ा से दो, खूंटी से एक और कोडरमा से छह मरीजों की पहचान हुई है। राज्य के लातेहार जिले में तीन, लोहरदगा में दो, पाकुड़ में एक, पलामू में एक,रामगढ़ में सात और  साहिबगंज में दो नए मरीज पाए गए हैं। इसी तरह सरायकेला से नौ, सिमडेगा से आठ और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से पांच मरीज मिले हैं।
 राज्य भर में मिले इन मरीजों के साथ कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3 लाख,44 हजार,270 गयी है। अबतक कुल 92 लाख,97 हजार978 लोगों के सैंपल की जांच की गयी है। इनमें एक हजार, 811 सक्रिय मरीज हैं। झारखंड में 3 लाख, 37 हजार, 362 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 5 हजार, 097 मरीजों की मौत  हो चुकी है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.99 प्रतिशत है।
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19 नए मरीज मिले है, जबकि जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। कुल सक्रिय  मरीजों की संख्या 406 है। कुल  132 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85 हजार, 042 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83 हजार, 048 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version