केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार देर रात ट्विट कर कहा, “भारत महान धावक श्री मिल्खा सिंह जी (फ्लाइंग सिंह) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है।”

अपने शोक संदेश में गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। गृह मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और अनगिनत अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ट्विट कर उन्होंने मिल्खा सिंह के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है।

उल्लेखनीय है कि भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे 91 साल के थे और कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version