Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»मुंबई और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश, निचले इलाकों में जलभराव
    ताजा खबरें

    मुंबई और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश, निचले इलाकों में जलभराव

    sonu kumarBy sonu kumarJune 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मुंबई। मुंबई और आसपास के इलाकों में हो रही जोरदार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार तक मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसलिए मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग जिलों में इस दिन तक तक रेड एलर्ट जारी कर दिया गया है ।
    राज्य के भारी बरसात वाले इन इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 15 टीमों सहित राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने आम नागरिकों को अत्यावश्यक काम न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। मुंबई नगर निगम के कर्मचारी निचले इलाकों में 575 पंप लगाकर जलनिकासी का काम कर रहे हैं।
    मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में जून महीने के शुरुआती 11 दिनों में कुल 565.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि मुंबई में जून महीने में कुल बारिश 505 मिमि ही दर्ज की जाती रही है। शनिवार से मंगलवार तक मुंबई में 200 मिमि बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही मुंबई सहित ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग आदि जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार सिर्फ मुंबई में बीते 24 घंटों में 107 मिमि बारिश दर्ज की गई है।
    मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। पार्कसाइट विक्रोली, वरली, हिंदमाता, किंग सर्कल ,सायन ,चेंबुर आदि इलाकों में जलभराव से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठाणे के महापौर बंगले में भारी बारिश से 100 वर्ष पुराना पेड़ गिर गया है। इसे हटाने का काम नगर निगमकर्मी कर रहे हैं।  मुंबई, ठाणे, कल्याण डोंबिवली आदि क्षेत्रों में पहाड़ी पर बसे झोपड़ों को स्थलांतरित करने का काम भी जारी है। इन सभी झोपड़ा धारकों को फिलहाल स्कूलों में रहने की व्यवस्था की गई है।  इसी तरह मुंबई में मीठी नदी के तट पर बसे झोपडों को स्थानांतरित करना शुरु कर दिया गया है। मुंबई में भारी बारिश व उससे होने वाले जलभराव से निपटने के लिए नगरनिगम की टीमें जगह -जगह तैनात की गई हैं। मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल खुद जलभराव क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना की दूसरी लहर में 719 चिकित्सकों की हुई मौत
    Next Article अभिनेत्री मल्लिका दुआ की माँ का चिन्ना दुआ का कोरोना से निधन
    sonu kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version