Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»सीमापर लाकर वेश्यावृत्ति में धकेली गई बांग्लादेश की किशोरी को बीएसएफ ने वापस भेजा
    ताजा खबरें

    सीमापर लाकर वेश्यावृत्ति में धकेली गई बांग्लादेश की किशोरी को बीएसएफ ने वापस भेजा

    sonu kumarBy sonu kumarJune 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बांग्लादेश की एक 17 वर्षीय किशोरी और उसकी मां के लिए सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान फरिश्ता बनकर सामने आए। बीएसएफ ने बांग्लादेश से लाकर यहां कोलाकाता में वेश्यावृत्ति में धकेली गई नाबालिग किशोरी और उसकी मां को बार्डर गार्ड बांग्लादेश के अधिकारियों का सौंप दिया।
    दरअसल, नौकरी के नाम पर नाबालिग किशोरी को बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल लाकर उत्तर दिनाजपुर के पंजीपाड़ा इलाके में वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया गया था। बिल्कुल एक फिल्म की कहानी की तरह, मिथुन नाम का एक युवक अमूमन उस लड़की के पास जाया करता था। उसकी दुखभरी कहानी सुनकर बांग्लादेश में उसकी मां को फोन कर सब कुछ बताया था। बेटी को बचाने के लिए उसकी मां भी अवैध तरीके से सीमा पार कर पश्चिम बंगाल आ गई थी और उत्तर दिनाजपुर के पंजीपाड़ा के गांव प्रधान की मदद से अपनी बेटी को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया।
    बुधवार को दोनों मां-बेटी गैर कानूनी तरीके से सीमा पार कर रहे थे। तभी बीएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। किशाेरी की मां ने बीएसएफ अधिकारियों को पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि उसकी 17 वर्षीय किशोरी 16 जनवरी 2021 को घर से लापता हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट बांग्लादेश के ढाका स्थिति पल्लवी मीरपुर में दर्ज कराई गई थी। मां ने बताया कि कालू नाम के एक दलाल ने ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाने के नाम पर उसे गैरकानूनी तरीके से सीमा पार कराया था और डेढ़ लाख रुपये में मोहम्मद अली नाम के एक भारतीय दलाल को बेच दिया था।
    इस कहानी की सच्चाई पता करने के लिए बीएसएफ के अधिकारियों ने सीमा पर तैनात बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के अधिकारियों से संपर्क साधा और उन्हें नाबालिग सहित उसकी मां को सौंप दिया।
    इस संबंध में 99वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर रवि कांत ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ और मानव तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल मुस्तैद है। अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कुछ बांग्लादेशी लोगों को उनके अपराध के प्रति मानवीय आधार और दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के आपसी सद्भावना के चलते बांग्लादेश को सौंपा जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल की इस प्रकार की कार्यवाही से बंग्लादेशी दलालों के खिलाफ भी बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को कड़ी कानूनी कार्यवाही करने में भी मदद मिल रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमसे भिड़ने के बाद चीन को खुद की कमजोरी का एहसास हुआ : सीडीएस ​
    Next Article कार्तिक आर्यन की नई फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ का ऐलान
    sonu kumar

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version