Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»…सुशील को इससे है जान का खतरा
    Breaking News

    …सुशील को इससे है जान का खतरा

    azad sipahiBy azad sipahiJune 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी जिले के मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में सागर हत्याकांड के मुख्य आरोपित सुशील को अब अपनी जान का खतरा सबसे ज्यादा सता रहा है। जेल सूत्रों के अनुसार, मंडोली जेल में सुशील के 14 दिन पूरे होने वाले है। ऐसे में उसे अब इस बात का डर सता रहा है कि 14 दिन पूरे होने के बाद उसे भी तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जायेगा। जहां उसकी जान को खतरा है।
    जेल सूत्रों की माने तो गैंगवार को देखते हुए ही सुशील के आने के बाद लॉरेंस बिश्नोई को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया था। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि जेल की तरफ से सुशील पर विशेष नजर रखी जा रही है और उसे अन्य कैदियों से अलग भी रखा गया है।
    क्यों मारना चाहता है सुशील को
    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई इस समय सबसे बड़ा गैंगस्टर है। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है। किसी समय लॉरेंस बिश्नोई से सलमान खान को भी खतरा था। जोधपुर जेल में बंद रहने के दौरान उसने सलमान खान को काले हिरण का शिकार करने की वजह से जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई पर 20 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज है।
    जानकारी के अनुसार, सुशील पहलवान ने सागर के साथ जिस सोनू महाल को पीटा था, वह काला जठेड़ी का भांजा है। काला जठेड़ी-लॉरेंस बिश्नोई अभी सबसे बड़े गैंगस्टर हैं। काला जठेड़ी से जहां सुशील को जेल के बाहर फरारी के दौरान खतरा था, तो वहीं जेल के भीतर लॉरेंस बिश्नोई खुद मौजूद है।
    सूत्रों की मानें तो काला जठेड़ी से सुशील माफी भी मांग चुका है लेकिन काला जठेड़ी अपने भांजे की पिटाई से बेहद नाराज है। यही वजह है कि सुशील को अपनी जान पर खतरा महसूस हो रहा है।
    कौन है लॉरेंस बिश्नोई 
    पुलिस सूत्रों की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई मूलत: पंजाब का रहने वाला है। उसकी डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान कई पहलवानों से दोस्ती हो गई थी, उसी दौरान उसने अपराध की दुनिया में अपना कदम रखा। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान में वह आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगा। उसके खिलाफ 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
    वहीं, लॉरेंस इतना शातिर है कि जेल के भीतर रहते हुए भी वह अपना गैंग ऑपरेट करता है। जेल से उसके इशारे पर हत्या, हमला, जबरन उगाही आदि वारदातों को उसके गुर्गे अंजाम देते हैं। उसके गैंग में करीब 100 से ज्यादा युवा लड़के हैं, जो उसके इशारे पर किसी की भी जान ले सकते हैं।
    कपिल सांगवान द्वारा काला जठेड़ी से हुई दोस्ती
    राजस्थान जेल में रहने के दौरान उसकी कपिल सांगवान उर्फ नंदू से दोस्ती हुई। नंदू ने ही हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेड़ी से उसकी दोस्ती करवाई थी। अभी जेल में जहां लॉरेंस इस गैंग की कमान संभाल रहा है तो वहीं बाहर दुबई में बैठकर काला जठेड़ी गैंग के लिए उगाही कर रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड सरकार टीके के लिए दी गयी अग्रिम राशि लेगी वापस
    Next Article बाइडेन ने पुतिन को कहा ‘हत्यारा’ , व्लादिमीर बोले-” Notention, कोई फर्क नहीं पड़ता”
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर

      May 24, 2025

      तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा

      May 24, 2025

      टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version