Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बंगाल और ओड़िशा के आदिवासी इलाकों में पैर फैलाना चाहती है आजसू
    Jharkhand Top News

    बंगाल और ओड़िशा के आदिवासी इलाकों में पैर फैलाना चाहती है आजसू

    sonu kumarBy sonu kumarJune 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बाघमुंडी सीट पर आये नतीजों से बढ़ा पार्टी का उत्साह
    दयानंद राय
    रांची। 2019 का विधानसभा चुनाव 53 सीटों पर अकेले लड़नेवाली आजसू पार्टी अब बंगाल और ओड़िशा के आदिवासी बहुुल इलाकों में पैर पसारना चाहती है। पश्चिम बंगाल चुनाव और खासकर बाघमुंडी सीट पर आये नतीजे से पार्टी उत्साहित है और यही कारण है कि बंगाल के जंगलमहल और ओड़िशा के आदिवासी बहुल इलाके में जनाधार को विस्तार देने के लिए पार्टी कमर कस चुकी है।

    पार्टी प्रत्याशी को मिले थे 61936 वोट
    बंगाल की बाघमुंडी विधानसभा सीट पर आजसू प्रत्याशी आशुतोष महतो को 61936 वोट मिले थे। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुशांत महतो जीते थे, जबकि आजसू के आशुतोष महतो दूसरे स्थान पर रहे थे। आशुतोष महतो की जीत के लिए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पूरी ताकत लगायी थी। चुनाव से पहले बाघमुंडी के लहरिया में पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सुदेश ने कहा था कि चुनाव लड़ना हमारा मकसद नहीं है। पुरुलिया को पिछड़ेपन से आजाद करना हमारी प्राथमिकता है।

    मानभूम जंगलमहल स्थानीय प्रशासन की मांग को समर्थन मिला
    आजसू के केंंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि बंगाल और ओड़िशा के आदिवासी बहुल इलाकों में पार्टी विस्तार की संभावनाएं देखती है। पार्टी ने बंगाल चुनाव से पहले मानभूम जंगलमहल स्थानीय प्रशासन की मांग की थी। इसके अच्छे नतीजे आये हैं। केवल जंगलमहल इलाके में 43 विधानसभा सीटें आती हैं। झारखंड की कुल विधानसभा सीटों की तुलना में यह आधी से ज्यादा हैं। ऐसे में यहां विस्तार की संभावनाएं हैं। यही नहीं, ओड़िशा के आदिवासी बहुल झारखंड से सटे इलाके मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ में भी विस्तार की संभावनाएं हैं। इसलिए इन इलाकों को फोकस करके पार्टी यहां कार्यक्रम करेगी और यहां की जनता की आवाज बनेगी। उन्होंने कहा कि मानभूम जंगलमहल स्थानीय प्रशासन की मांग आजसू ने उठायी थी और अब इसे भाजपा उठा रही है। जाहिर तौर पर यह राष्टÑीय मुद्दा बनेगा और लोग इससे और ज्यादा कनेक्ट होंगे।

    AJSU wants to spread its foot in tribal areas of Bengal and Odisha
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में मिले ब्लैक फंगस के छह नए मरीज, कुल 143
    Next Article हैलौ सर, वापस आने पर कोई रोजगार मिलेगा क्या?
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version