मंत्री चंपाई सोरेन ने केंद्रीय धुमकुड़िया प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रांची। राजधानी स्थित करमटोली में धुमकुड़िया भवन बनेगा। राज्य सरकार ने भी इसमें रुचि दिखायी है। केंद्रीय धुमकुड़िया के निवर्तमान पदाधिकारियों को गुरुवार को कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन ने यह भरोसा दिलाया। मंत्री ने विधायक बंधु तिर्की की अगुआई में पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान यह फैसला हुआ कि 22 जून को धुमकुड़िया भवन के लिए भूमि पूजन किया जायेगा। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री चंपाई सोरेन, विधायक बंधु तिर्की के अलावा कुछ अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे। धुमकुड़िया भवन के निर्माण के लिए इसके विभिन्न स्वरूपों, निर्माण कार्य से संबंधित मौखिक ब्लूप्रिंट पर चंपाई सोरेन ने पदाधिकारियों से चर्चा की। सबों ने कहा कि धुमकुड़िया भवन वृहद तौर पर तैयार किये जाने की योजना है। इसमें विवाह मंडप, कोचिंग, पुस्तकालय के अलावा अलग-अलग जनजातियों से संबंधित विभाग होंगे। इनमें मुंडा, हो, संथाल, उरांव, खड़िया, लोहरा जैसी जनजाति प्रमुख हैं। अलग- अलग विभागों के जरिये आदिवासियों के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आदि विषयों पर शोधपरक काम होगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य
मंत्री से भेंट करनेवालों में कैलाश मुंडा, अजय खलखो, सुनील टोप्पो, प्रेमशाही मुंडा, अभय भुट कुंवर, सूरज टोप्पो, बबलू मुंडा, जय सिंह लुखड समेत अन्य शामिल थे।