Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जमशेदजी टाटा दुनिया के सबसे बड़े दानवीर
    Jharkhand Top News

    जमशेदजी टाटा दुनिया के सबसे बड़े दानवीर

    sonu kumarBy sonu kumarJune 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    टाटा समूह के संस्थापक और जमशेदपुर को नयी पहचान देनेवाले जमशेदजी नौसरवान जी टाटा को सदी का सबसे बड़ा परोपकारी का सम्मान दिया गया है। उनके द्वारा स्थापित टाटा उद्योग समूह भारत का सबसे विश्वसनीय और ताकतवर ब्रांड है, जो एक आम भारतीय के दैनिक जीवन में किसी न किसी रूप में जुड़ा है। मोबाइल के अलावा हर क्षेत्र में टाटा समूह की दमदार उपस्थिति है। ब्लेड से लेकर पानी के जहाज के पुर्जे बनानेवाले इस उद्योग समूह की इस्पात कंपनी टाटा स्टील का सूत्रवाक्य ही इसकी स्थापना और अपने संस्थापक को मिले सम्मान का प्रतीक है। कंपनी अपने सूत्रवाक्य में कहती है, हम इस्पात भी बनाते हैं।
    जेएन टाटा को सदी का सबसे बड़ा दानवीर और परोपकारी बताते हुए हुरुन रिपोर्ट और एडेलगिव फाउंडेशन ने कहा है कि अपने जीवन काल में उन्होंने कुल 102 अरब डॉलर का दान दिया, जो आज तक किसी दूसरे उद्योगपति ने नहीं दिया है। उनके आगे तो बिल और मेलिंडा गेट्स तक फीके हैं। रिपोर्ट में दुनिया भर के करीब 50 परोपकारियों के नाम शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स 74.6 अरब डॉलर दान कर दूसरे स्थान पर हैं, तो वहीं वॉरेन बफे 37.4 अरब डॉलर का दान कर तीसरे स्थान पर हैं।
    टाटा समूह के संस्थापक को मिला यह सम्मान यूं ही नहीं है। इससे दुनिया भर में भारत की अलग किस्म की छवि बनी है। इस सम्मान के हकदार सचमुच जेएन टाटा ही थे, क्योंकि पूरा टाटा उद्योग समूह आज भी अपनी कमाई का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा परोपकार में ही खर्च करता है। जेएन टाटा के वंशज और टाटा समूह के निवर्तमान अध्यक्ष रतन टाटा ने उद्योग समूह की इस परंपरा को शानदार ढंग से आगे बढ़ाया है। समूह के वर्तमान अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन हालांकि टाटा परिवार में पैदा नहीं हुए, लेकिन उन्होंने इस परंपरा को बरकरार रखा है। इसलिए टाटा को आज भी भारत का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित उद्योग समूह का दर्जा मिला हुआ है। रतन टाटा ने एक साक्षात्कार में कहा था, हम दुनिया का सबसे अमीर घराना नहीं बन सकते, क्योंकि हम उद्योगपति हैं, व्यापारी नहीं। सचमुच टाटा समूह के आदर्श पुरुष श्रद्धा और इस तरह के सम्मान के सर्वथा योग्य हैं।

    Jamsetji Tata world's biggest donor
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहैलौ सर, वापस आने पर कोई रोजगार मिलेगा क्या?
    Next Article ऐसे में कैसे पढ़ेगा और बढ़ेगा झारखंड, 25 लाख बच्चे भूल रहे पढ़ाई
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version