Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»corona effect»WHO और AIIMS के सर्वे में दावा : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का एडल्ट के मुकाबले बच्चों पर ज्यादा असर नहीं होगा
    corona effect

    WHO और AIIMS के सर्वे में दावा : कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का एडल्ट के मुकाबले बच्चों पर ज्यादा असर नहीं होगा

    adminBy adminJune 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का बच्चों पर ज्यादा असर नहीं होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने अपने सीरोप्रेवैलेंस सर्वे में इस बात का दावा किया है। कोरोना के खतरनाक वैरिएंट को देखते हुए भारत में तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है, लेकिन अब नए अध्ययन में WHO और AIIMS का दावा राहत देने वाला है।

    सर्वे के मुताबिक, एडल्ट के मुकाबले SARS-CoV-2 सिरोपाॅजिटिविटी रेट बच्चों में अधिक मिली है। सिरोपाॅजिटिविटी वायरस के प्रति नेचुरल इम्युन रिस्पॉन्स को माउंट करने की शारीरिक क्षमता बताती है। दिल्ली एम्स में कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर पुनीत मिश्रा ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के शरणार्थी कॉलोनियों में सीरोप्रिवैलेंस 74.7% काफी ज्यादा पाया गया।

    ये आंकड़ा अब तक हुए किसी भी सीरो सर्वे में सबसे ज्यादा है। सर्वे के मुताबिक, दूसरी लहर से पहले भी दक्षिणी दिल्ली में रहने वाले 18 साल से छोटे बच्चों में सीरोप्रिवैलेंस 73.9% था। ज्यादा सीरोप्रिवैलेंस तीसरी लहर के खिलाफ बच्चों पर कवच का काम करेगी।

    पांच राज्यों से 10 हजार सैंपल लिए गए
    इस सर्वे के लिए 5 राज्यों से 10 हजार सैंपल लिए गए थे। फिलहाल जो रिपोर्ट आई है इसमें 4 राज्यों के 4500 सैंपल को आधार बनाया गया है। अगले दो-तीन महीने में पांचों राज्य के 10 हजार सैंपल साइज की पूरी रिपोर्ट आ जाएगी।

    यह स्टडी दिल्ली शहरी, दिल्ली ग्रामीण, भुवनेश्वर, गोरखपुर और अगरतला की साइट के लिए औसत आयु 11 वर्ष, 12 वर्ष, 11 वर्ष, 13 वर्ष और 14 वर्ष थी। स्टडी के लिए डेटा 15 मार्च 2021 और 10 जून 2021 के बीच इकट्ठा गया था। शोधकर्ताओं के अनुसार SARS-CoV-2 के खिलाफ कुल सीरम एंटीबॉडी का आकलन करने के लिए एलिसा किट का उपयोग किया गया था। इस किट से मानव शरीर में कोरोना वायरस के एंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगेगा।

    डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ बूस्टर शॉट लाएगी स्पुतनिक वी
    इधर, रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी ने कहा है कि वह जल्द ही एक बूस्टर शॉट मुहैया कराएगी। यह बूस्टर डोज कोरोना वायरस के भारत में सबसे पहले मिले डेल्टा वैरिएंट पर असरदार साबित होगी। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही कोरोना के खिलाफ जंग में अन्य टीका निर्माताओं के साथ मिलकर भी काम करेगी।

    बता दें कि स्पुतनिक वी दुनिया की सबसे पहली कोरोना वैक्सीन है, जिसे रूस के गामालेया रिसर्च सेंटर ने पिछले साल बनाया था। कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के बाद स्पुतनिक वी तीसरी वैक्सीन है जिसे भारत में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे हैदराबाद की फार्मा कंपनी डॉक्टर रेड्‌डीज रूसी कंपनी के सहयोग से तैयार कर रही है।

    WHO को नहीं दिया तीसरे चरण का डाटा: भारत बायोटेक
    देश की प्रमुख टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन के तीसरे चरण के डेटा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के पास जमा किए जाने की खबरों का खंडन किया है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि ऐसी खबरें गलत हैं कि कंपनी ने कोवैक्सिन टीके के थर्ड फेज का डेटा WHO को दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल और बिहार में भारी बारिश से बने बाढ़ के हालात, कोसी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही
    Next Article स्विस नेशनल बैंक की सालाना रिपोर्ट : कोरोना के बीच स्विस बैंकों में भारतीयों की दौलत 212% बढ़कर 20,700 करोड़ हुई
    admin

      Related Posts

      असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम

      May 27, 2026

      पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया

      May 27, 2026

      ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज

      May 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम
      • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
      • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
      • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
      • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version