Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»WTC फाइनल का दूसरा दिन LIVE : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की आक्रामक शुरुआत
    Top Story

    WTC फाइनल का दूसरा दिन LIVE : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की आक्रामक शुरुआत

    bhanu priyaBy bhanu priyaJune 19, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिल ने लगाया टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का पहला चौका

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। पहला दिन बारिश से धुलने के बाद दूसरे दिन टॉस हुआ। न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। फिलहाल, भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। टीम इंडिया मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर मैच खेल रही। लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह का शनिवार को 91 साल की उम्र में कोरोना से निधन हो गया। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

    गिल ने लगाया WTC फाइनल का पहला चौका
    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का पहला चौका शुभमन गिल ने जमाया। यह उन्होंने पारी के छठे ओवर की चौथी बॉल पर लगाया। यह पेसर ट्रेंट बोल्ट का तीसरा ओवर था।

    कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
    विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 61 टेस्ट खेलने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। धोनी ने 60 टेस्ट में कप्तानी की थी। तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 49 टेस्ट में कप्तानी की थी।

    न्यूजीलैंड बगैर स्पिनर के मैदान में उतरी

    कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने प्लेइंग-11 में कोई स्पिनर नहीं खिलाया। टीम में 4 स्पेशलिस्ट फास्ट बॉलर काइल जेमिसन, टिम साउदी, नील वैगनर और ट्रेंट बोल्ट हैं। जबकि कोलिन डि ग्रैंडहोम मिडियम पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं।

    2 स्पिनर्स के साथ उतरेगी भारतीय टीम
    भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को ही अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी। टीम द एजिस बाउल मैदान पर 2 स्पिनर्स और 3 पेसर्स के साथ उतरेगी। अश्विन और जडेजा स्पिन डिपार्टमेंट संभालेंगे। वहीं, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा पर पेस बॉलिंग की जिम्मेदारी होगी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे। वहीं, मिडिल ऑर्डर में कप्तान कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रहेंगे।

    मौसम साफ रहा तो दूसरे दिन 98 ओवर का खेल होगा

    मौसम ने साथ दिया तो आज पूरे दिन में 98 ओवर का खेल होगा। दूसरे और तीसरे सेशन में 15-15 मिनट का समय बढ़ाया गया है। सुनील गावस्कर के मुताबिक, पिच पर घास कम है। ऐसे में यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। पहले बॉलिंग करने वाली टीम शुरुआत में जल्दी विकेट लेकर फायदा लेना चाहेगी।

    साउथैम्पटन में आज बारिश की आशंका

    मौसम विभाग के मुताबिक, साउथैम्पटन में अगले 5 दिन बादल छाए रहने और बारिश की भी आशंका है। हालांकि, आज को कुछ अच्छे संकेत दिखे हैं। साउथैम्पटन में सुबह धूप खिली। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फैंस आज कुछ खेल का आनंद जरूर ले सकेंगे। हालांकि, दोपहर बाद यहां बारिश की आशंका है।

    4 दिन में नतीजा नहीं निकला तो रिजर्व डे का इस्तेमाल होगा

    मैच में ICC ने रिजर्व डे भी रखा है। पहला दिन धुलने के बाद यदि 4 दिन में नतीजा नहीं निकला तो रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा। बारिश की वजह से नुकसान हुए समय की भरपाई के लिए 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। जितने समय का नुकसान होगा, रिजर्व डे पर उतना ज्यादा समय बढ़ाया जाएगा। इसकी घोषणा मैच रेफरी टेस्ट मैच का 5वां दिन खत्म होने से एक घंटे पहले करेंगे।

    पिच रिपोर्ट
    साउथैम्पटन में द एजिस बाउल की पिच को ICC के निर्देशानुसार पिच क्यूरेटर सिमोन ली की देखरेख में बनाया गया है। हाल ही में उन्होंने बताया था कि पिच पर पेस, बाउंस और कैरी रहेगी। टेस्ट के पहले 3 दिन तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा, जबकि आखिरी दो दिन स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।

    सिमोन ली ने कहा था कि पेस हमेशा ही रेड बॉल क्रिकेट को रोमांचक बनाता है। मैं भी क्रिकेट फैन हूं और ऐसी पिच बनाना चाहता हूं जहां क्रिकेट फैंस हर बॉल को देखना पसंद करें और मजा लें। चाहे क्लास बैटिंग हो या एक शानदार बॉलिंग स्पेल। जब बॉलर और बैट्समैन के बीच कड़ी टक्कर होती है, तब एक मेडन ओवर देखना काफी रोमांचक होता है। हम पिच को एकतरफा गेंदबाजों के लिए नहीं बनाना चाहते।

    विजेता को इनाम
    चैंपियन बनने वाली टीम को 16 लाख डॉलर (करीब 11.71 करोड़ रुपए) की इनामी राशि मिलेगी। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम को 8 लाख डॉलर (करीब 5.85 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। चैंपियन टीम को इनामी राशि के साथ-साथ टेस्ट चैंपियनशिप गदा भी मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉलीवुड सितारों ने नम आँखों से दी ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह को श्रंद्धाजलि
    Next Article CBSE 12वीं के नतीजे 31 जुलाई को आएंगे
    bhanu priya

      Related Posts

      गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू

      June 29, 2025

      उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

      June 29, 2025

      बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version