Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»दिल्ली पहुंच कर अमित शाह से मिले योगी, आज पीएम से मिलेंगे
    राजनीति

    दिल्ली पहुंच कर अमित शाह से मिले योगी, आज पीएम से मिलेंगे

    azad sipahiBy azad sipahiJune 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तरप्रदेश में सियासी हलचल अचानक तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अचानक यहां पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर गये। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद योगी उत्तरप्रदेश सदन लौट गये। बाद में वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले।

    वह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इधर भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इन तीनों मुलाकातों का आधिकारिक ब्योरा नहीं दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ शाम करीब चार बजे अचानक हिंडन हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से सीधे यूपी सदन चले आये। इसके फौरन बाद वह अमित शाह के घर पहुंचे। योगी बाद में नड्डा से भी मिले। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर योगी दिल्ली आये हैं।

    सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान सीएम योगी मुख्य रूप से पांच बिंदुओं पर बातचीत करेंगे। इनमें कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कैसे हालात रहे और सरकार ने कैसे कम समय में इन हालात पर काबू पाया, तीसरी लहर के लिए राज्य की कैसी तैयारी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये काम, बच्चों को लेकर सरकार ने अस्पतालों में व्यवस्था, कोरोना के बाद के लिए सरकार की रणनीति और तैयारी तथा टीकाकरण अभियान शामिल हैं। राज्य में अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी प्रधानमंत्री से चर्चा हो सकती है।

    अनुप्रिया भी अमित शाह से मिलीं
    इस बीच अपना दल (एस) की अध्यक्ष और सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मिजार्पुर की सांसद ने अपनी बात शाह के सामने रखी। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पर भी उन्होंने चर्चा की।

    मोदी-शाह तक पहुंच चुकी है रिपोर्ट
    कुछ दिनों पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश में संगठन और सरकार के कामकाज का जायजा लिया था। कई मंत्रियों से मुलाकात कर उनका मंतव्य जाना थी। संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने मुलाकात की थी। उन्होंने इसकी पूरी रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष के साथ शेयर की थी। फिर दोनों इस रिपोर्ट को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह के पास गये थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया तेजी का नया रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर पहुंचे दोनों सूचकांक
    Next Article पाकिस्तान झुका, कुलभूषण को सजा के खिलाफ अपील को मंजूरी
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version