रांची के महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड) के हनुमान मंदिर के पास हुए बवाल की मांडर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय एवं एआईएमआईएम के समर्पित उम्मीदवार देव कुमार धान ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह मांडर विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव को प्रभावित करने कीएक साजिश है।

उन्होंने रविवार को कहा कि ऐसी घटना नहीं घटनी चाहिए थी। इस घटना में पुलिस की ओर से बड़ी चूक हुई है। घटना रांची के मेन रोड में हुई है और घटना से पूर्व बड़ी संख्या में जुलूस निकाली गई। इस जुलूस की जानकारी पुलिस प्रशासन को नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर इस जुलूस की जानकारी पुलिस प्रशासन के खुफिया तंत्र को होती तो यह बड़ी घटना नहीं होती और रांची अशांत नहीं होती।

धान ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही यह सरकार सुनिश्चित करे कि इस तरह की घटना दोबारा भविष्य में नहीं हो। उन्होंने रांची वासियों से अपील की कि इस घटना को नजरअंदाज कर भाईचारे का माहौल फिर से कायम करें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version