Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मांडर विधानसभा उपचुनाव: बंधु तिर्की की बेटी नेहा होंगी कांग्रेस प्रत्याशाी
    Breaking News

    मांडर विधानसभा उपचुनाव: बंधु तिर्की की बेटी नेहा होंगी कांग्रेस प्रत्याशाी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 1, 2022Updated:June 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड के मांडर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित उपचुनाव में कांग्रेस नेहा तिर्की को चुनाव लड़ाएगी। नेहा तिर्की पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की पुत्री हैं। मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए नेहा तिर्की गुरुवार को नामांकन करेंगी।

    सजा होने के कारण बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त
    मालूम हो कि झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की को एक मामले में सजा हो गयी है। इस कारण उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गयी है। बंधु तिर्की कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं। चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्होंने अपनी बेटी को इस क्षेत्र की विरासत सौंपने का निर्णय लिया है। अब जनता मतदान के जरिए यह तय करेगी कि नेहा तिर्की विरासत संभालेंगी या नहीं।

    भाजपा व आजसू ने अभी तक नहीं घोषित किया है नाम
    उधर, भाजपा और अन्य दलों की ओर से अभी तक इस उपचुनाव के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की गयी है। उम्मीद की जा रही कि भाजपा या आजसू की ओर से भी कोई प्रत्याशी मैदान में उतारा जा सकता है। नामांकन का कार्य जारी है। अभी तक यहां से किसी ने नामांकन नहीं किया है। किसी निर्दलीय प्रत्याशी के नाम की भी चर्चा सुनाई नहीं दे रही है।

    23 जून को इस सीट के लिए होगा मतदान
    मालूम हो कि चुनाव आयोग ने सोमवार को मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना के अनुसार 6 जून 2022 तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। वहीं 7 जून 2022 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 9 जून 2022 तक नामांकन वापस लेने का समय है। आयोग की अधिसूचना के मुताबिक 23 जून 2022 को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 26 जून 2022 को वोटों की गिनती होगी। 28 जून 2022 को चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। मांडर विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल चुनाव आचार संहिता लागू है। आयोग के अनुसार, नामांकन रांची डीसी कार्यालय में होगा।

    jharkhand latest news jharkhand news mandar vidhansabha upchunav ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया, राहुल को सम्मन, कांग्रेस ने कहा ‘तानाशाही’
    Next Article रघुवर दास ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान

      May 23, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
      • अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
      • झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version