Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची मेन रोड पर हुए बवाल में घायल आठ लोग रिम्स में इलाजरत
    Breaking News

    रांची मेन रोड पर हुए बवाल में घायल आठ लोग रिम्स में इलाजरत

    azad sipahiBy azad sipahiJune 12, 2022Updated:June 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची के मेन रोड में गत शुक्रवार को हुए उपद्रव और पथराव के बाद घायल कुल 13 लोगों का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था। वर्तमान में आठ लोगों का इलाज रिम्स में चल रहा है। यह जानकारी रविवार को रिम्स अस्पताल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेन्द्र बिरुआ, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी और पीआरओ डॉ कृष्ण मुरारी ने दी।

    डॉ हीरेन्द्र बिरुआ ने बताया कि दस जून को रांची के मेन रोड में हुए हिंसक झड़प में कुल 13 लोग घायल हुए थे। इन घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि घायलों में तीन को इमरजेंसी विभाग में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी थी जबकि तीन की स्थिति गंभीर थी। इलाज के क्रम में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मोहम्मद मुद्दसिर उर्फ कैफी और साहिल हैं।

    बिरुआ ने बताया कि गोलीबारी में घायल नदीम अंसारी का इलाज रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में चल रहा है। उसके गले में गोली लगी है। इस वजह से सिर में खून का थक्का जम गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों में मोहम्मद अफसर, सरफराज, मोहम्मद तबारक, मोहम्मद उस्मान, साबिर अंसारी, शाहबाज हैं। उन्होंने बताया कि सभी को सर्जरी आईसीयू से डेंगू वार्ड (आइसोलेशन) में शिफ्ट किया गया है।

    इसके अलावा जैप-तीन के जवान अखिलेश कुमार के पांव में गोली लगी थी। गोली को बाहर निकल दिया गया है। पैर के फ्रैक्चर का इलाज कर दिया गया है। हालांकि, वह रिम्स के ऑर्थोपेडिक विभाग में भर्ती है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद अफसर के बाएं जांघ में छर्रा फंसा हुआ है जबकि मोहम्मद सरफराज के कमर के पीछे के हिस्से में छर्रा फंसा हुआ है। रेडियो ओपेक्स जांच में इसकी पुष्टि हुई है।

    उन्होंने बताया कि मोहम्मद मुद्दसिर उर्फ कैफी और साहिल के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में किया गया था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आया है। रिम्स में भी बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव 16 जून से
    Next Article रांची के छह थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू, अब तक 25 एफआईआर दर्ज
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version