रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया। सेठ ने गुरुवार को हरमू मंडल के अंतर्गत बूथ संख्या 303 पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित के बाद बोल रहे थे।

सांसद ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने देश की आजादी के बाद देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान दे दी। मात्र 14 वर्ष के राजनीति कालखंड में वे त्याग, राष्ट्रसेवा, राजनीतिक मूल्यो और सिद्धांतों के एक उच्चतम मूल्यों को वो देश में स्थापित कर गए। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखंड भारत ,भारतीयता, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, के लिए वह हमेशा मुखर रहे। उन्होंने देश की एकता एवम अखंडता को बचाने के लिए कश्मीर में 370 धारा को हटाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने एक देश में (दो विधान दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेगा) के साथ देश में आंदोलन शुरु किया। आज उनके अधूरे सपनों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करते हुए कश्मीर से 370 धारा हटाकर उनके सपनों को साकार किया। उन्होंने कहा कि आज उनके पुण्यतिथि पर हम सब को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। यह देश उनके बलिदान को कभी नहीं भुला पाएगा। इस अवसर पर पार्षद अरुण पांडेय, मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, बीके नारायण सिंह, गोरखनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version