Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची पुलिस का खुलासा : 10 जून को हनुमान मंदिर से नहीं चली थी गोली
    Breaking News

    रांची पुलिस का खुलासा : 10 जून को हनुमान मंदिर से नहीं चली थी गोली

    azad sipahiBy azad sipahiJune 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची (आजाद सिपाही)। रांची में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद मेन रोड में हिंसा भड़की थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी थी और पुलिस समेत कई लोग घायल हो गये थे। इस मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से आरोप लगाया जा रहा था कि मेन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर से पहले गोली चलायी गयी थी। उसके बाद प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी की। मुस्लिम पक्ष की ओर से यह भी आरोप लगाया गया था कि हिंदू संगठन से जुड़े भैरव सिंह ने उक्त मंदिर से फायरिंग की थी। इन आरोपों के मद्देनजर रांची पुलिस ने डीएसपी अंकिता के नेतृत्व में जांच करायी। जांच रिपोर्ट आ गयी है। इसमें मुस्लिम पक्ष का यह आरोप झूठा साबित हुआ है कि पहले मेन रोड के संकट मोचन मंदिर से गोली चलायी गयी थी और गोली भैरव सिंह ने चलायी थी। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि घटना के समय संकट मोचन मंदिर की छत पर सिर्फ एक लड़का था, जो मोबाइल से घटना की फोटो ले रहा था। बीच-बीच में फोटो लेने पर उसके कैमरे का फ्लैश चमक रहा था। जांच में पाया गया कि घटना के वक्त मेन रोड में भैरव सिंह मौजूद नहीं थे। 10 जून की घटना में भैरव सिंह की कोई संलिप्तता नहीं है। मामले की जांच के दौरान पुलिस की टीम ने भैरव सिंह के घर से लेकर संकट मोचन मंदिर तक सारी सीसीटीवी फुटेज, भैरव सिंह के मोबाइल का सीडीआर और लोकेशन, सभी की जांच की।

    इसमें कहीं से भी कोई ऐसा सबूत नहीं मिला, जिसमें भैरव सिंह मेन रोड में हो। घटना के वक्त भैरव सिंह परिवार के साथ अपने घर में थे। वह बाहर नहीं निकले। वहीं मंदिर से गोली चलने की बात भी झूठी निकली। काफी गहनता से की गयी छानबीन में पुलिस को कोई ऐसा सबूत नहीं मिला। वहीं एक सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की भी जांच की गयी, जो मंदिर से फोटो लेने के वक्त मोबाइल का फ़्लैश लाइट जल रहा था। इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में गोली चलने की अफवाह उड़ा दी थी। बता दें कि 10 जून को प्रदर्शनकारियों ने भैरव सिंह के घर को घेर लिया था। बाहर से घर पर पत्थरबाजी की गयी थी। बाहर से तोड़फोड़ भी की गयी थी। काफी संख्या में वहां मुसलमान एकत्र हो गये थे और भैरव सिंह के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन लोगों ने घर का गेट भी तोड़ने की कोशिश की। इसकी शिकायत भैरव सिंह ने डीजीपी से लेकर तमाम वरीय पुलिस अधिकारियों से की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूजा सिंघल मामला: इडी ने अभिषेक झा से की पूछताछ
    Next Article इडी ने विशाल चौधरी के स्टाफ नीलोफर उर्फ नीलू से पूछताछ की
    azad sipahi

      Related Posts

      अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

      July 5, 2025

      ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

      July 5, 2025

      राजगंज में भीषण सड़क हादसा, दो व्यापारियों की मौत

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूरी तरह उफान पर है बिहार के मिथिलांचल का सियासी माहौल
      • मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय
      • पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथगोले और गोला-बारूद बरामद
      • लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
      • अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version