नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कोरोना संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण पिछले रविवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया की 2 जून को कोविड संबंधित रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version