Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राजस्थान के अजमेर और जोधपुर में बारिश का 100 साल का रिकॉर्ड टूटा
    राज्य

    राजस्थान के अजमेर और जोधपुर में बारिश का 100 साल का रिकॉर्ड टूटा

    adminBy adminJune 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बिपरजॉय की तूफानी चाल से मानसून से पहले पांच जिलों में बाढ़, कोटा, बारां-सवाई माधोपुर में रेड अलर्ट, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    जयपुर। राजस्थान में पहली बार मानसून से पहले बाढ़ के हालात बन गए हैं। चक्रवात बिपरजॉय की तूफानी चाल के कारण प्रदेश के पांच जिलों बाड़मेर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेर के कई इलाकों में बाढ़ के हालात की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। चक्रवात के कारण गुजरे 24 घंटे में पाली के मुठाना में 530 मिलीमीटर यानी 21.3 इंच बारिश हो चुकी है। पाली में भी 12 इंच बारिश हुई। बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा के सैकड़ों गांवों में बिजली गुल है। अब तक राज्य में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। अजमेर और जोधपुर में बारिश का 100 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। अब मौसम विज्ञान विभाग ने कोटा, बारां-सवाई माधोपुर में मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

    राज्य में चक्रवात से पिछले 4 दिन (16 से 19 जून) तक राज्य औसतन 100 मिलीमीटर बारिश हो गई, जो एक मानसून सीजन में होने वाली औसत बारिश का करीब 24 प्रतिशत है। राजस्थान में मानसून सीजन (जून से सितम्बर तक) में औसतन 415 मिलीमीटर बारिश होती है। शुरुआती महीने जून में औसतन 50 मिलीमीटर बारिश होती है। चक्रवात से अजमेर में बारिश का 105 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। यहां 17 जून 1917 में 119.4 मिलीमीटर बरसात एक ही दिन में हुई थी, जो अब तक जून में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड था, जो कल टूट गया। अजमेर में कल (18 जून की सुबह 8:30 से 19 जून 8:30) 24 घंटे के दौरान 131.8 मिलीमीटर बरसात हुई। इसी तरह जोधपुर में भी 12 साल का रिकॉर्ड टूटा है। यहां 17 जून को 91.3 मिलीमीटर पानी गिरा, जबकि इससे पहले 28 जून 2016 में करीब 74 मिलीमीटर बरसात हुई थी।

    छह जून को ये चक्रवात डिप्रेशन के रूप में अरब सागर में शुरू हुआ था, जो बाद में डीप डिप्रेशन, साइक्लोन स्टॉर्म, सीवियर साइक्लोन स्टॉर्म, वैरी सीवियर साइक्लोन स्टॉर्म, एक्ट्रीमली सीवियर साइक्लोन स्टॉर्म में कन्वर्ट हुआ। तूफान ने राजस्थान में बाड़मेर जिले से एंट्री की थी। उसके बाद जालोर, सिरोही, उदयपुर, रासजमंद, जैसलमेर, पाली जिले में मूसलाधार बारिश हुई। पाली, जालोर और बाड़मेर जिले में तो तूफान के कारण सात लोगों की मौत हो चुकी है।इसके बाद तूफान ने जयपुर और अजमेर संभाग का रुख कर लिया। रविवार रात से जयपुर संभाग में और अजमेर संभाग में बारिश शुरु हो गई। सोमवार दोपहर से धौलपुर, अजमेर, टोंक में भारी बारिश हो रही है। यह बारिश आज सवेरे तक जारी रही।

    बिपरजॉय का असर मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के जिलों में देखने को मिलेगा। कोटा, सवाई माधोपुर और बारां जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि बूंदी और झालावाड़ जिले में इस सिस्टम के असर से हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। तूफान इतनी तबाही मचा चुका है कि सीएम गहलोत बाढ़ प्रभावित जिलों के दो दिन के हवाई दौरे पर निकल रहे हैं। बाड़मेर, जालोर, सिरोही और आसपास के जिलों में तूफान ने करोड़ों रुपयों का नुकसान कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगडकरी ने किया दिल्ली से पानीपत तक 11 फ्लाई ओवरों का लोकार्पण
    Next Article अब भारत में पीओके का विलय चाहते हैं वहां के लोग : मुख्यमंत्री योगी
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version