आजाद सिपाही संवाददाता
गुवाहाटी। असम में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। राज्य के 13 जिलों में बाढ़ से 38 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा सिक्किम के तीन जिलों में बारिश हुई है। सिक्किम के चुंगथांग में लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाइवे बह गया, जिसके बाद यहां 35 सौ पर्यटक फंस गये थे। सेना ने इनका रेस्क्यू किया। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भी बारिश हो रही है। असम सरकार के आपदा विभाग के मुताबिक 13 जिलों में लगभग 38 हजार लोग मौजूदा बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अकेले लखीमपुर जिले में 25 हजार लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि डिब्रूगढ़ में चार हजार लोग, बिश्वनाथ जिले में तीन हजार लोग प्रभावित हुए।