Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पिता की मौत के बाद धोखाधड़ी कर बेटों ने हथियाई अध्यापक की नौकरी
    राज्य

    पिता की मौत के बाद धोखाधड़ी कर बेटों ने हथियाई अध्यापक की नौकरी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर । बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित के तहत हुईं नियुक्तियों में गोलमाल का मामला सामने आया है। ऐसे ही एक प्रकरण की शिकायत जनपद के एक शिक्षक द्वारा की गई है। शिकायत के बाद वित्त एवं लेखाधिकारी ने जांच के लिए बीएसए को पत्र लिखा है।

    उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने पिता की मृत्यु के उपरान्त अपने बड़े भाई संतोष सिंह के प्रा.वि.भेंवरपुर मैंथा कानपुर देहात में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत होने सम्बन्धी तथ्यों को छिपाकर मृतक आश्रित सेवा नियमावली के विपरीत नियुक्ति प्राप्त कर ली। मृतक आश्रित कोटे से दोनों भाइयों ने नौकरी प्राप्त की है।

    अशोक सिंह के पिता श्याम पाल सिंह की मृत्यु 10 नवम्बर 1981 को हुई थी। उनके बड़े भाई संतोष सिंह ने मृतक आश्रित कोटे में राजकीय दीक्षा विद्यालय नरवल कानपुर देहात से 1984 से 1986 तक बीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति भी प्राप्त कर ली थी। इसके बाद उनके भाई अशोक सिंह ने भी पिता की मौत दिखाकर मृतक आश्रित के तौर पर जनपद कानपुर देहात में सहायक अध्यापक के पद पर तीन अप्रैल 1987 को नियुक्ति प्राप्त कर ली। उस दौरान विभाग ने आंख बंद करके नियुक्ति भी कर ली और जांच का प्रयास भी नहीं किया। जबकि मृतक आश्रित कोटे में सिर्फ एक ही व्यक्ति को नौकरी दिए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी पाने के लिए पात्रता की श्रेणी में आने वाले अगर पांच वर्ष तक नौकरी के लिए आवेदन नहीं करते हैं तो उनका अधिकार समाप्त हो जाता है।

    कार्मिक विभाग की नियमावली के मुताबिक मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी के लिए पात्रता की श्रेणी में आने वाले को संबंधित विभाग में पांच साल के अंदर ही आवेदन करना होता है। लेकिन अशोक सिंह ने छह साल बाद नौकरी के लिए आवेदन किया। अशोक सिंह वर्तमान में उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवादा बारा विकास खण्ड. मैथा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके बड़े भाई संतोष कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय भंवरपुर विकास खण्ड मैथा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

    इस मामले में शिक्षक नीलेश कुमार यूपीएस ऑगी मैंथा कानपुर देहात ने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी को शिकायत की है। वित्त एवं लेखाधिकारी शिवा त्रिपाठी ने पत्र का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय को पत्र लिख जांच कमेटी गठित करते हुए इस प्रकरण में जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

    उल्लेखनीय है कि संतोष सिंह एवं अशोक सिंह के पिता श्याम पाल सिंह की मृत्यु शिक्षक पद पर कार्यरत रहते हुए 10 नवंबर 1981 को हुयी थी। उस समय के शासनादेश के अनुसार मृतक आश्रित को उसकी शैक्षिक मेरिट पर ध्यान ना देकर उसे पहले बीटीसी कराई जाती थी तथा तत्काल उसी जनपद में नियुक्ति सहायक अध्यापक पद पर कर दी जाती थी। इसी शासनादेश का लाभ लेकर संतोष सिंह ने वर्ष 1984-1986 में बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया जबकि सामान्य वर्ग के हिसाब से इनकी मेरिट बहुत ही कम है। सामान्य अभ्यर्थी को हाईस्कूल या इंटर में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना अनिवार्य था। इधर, संतोष सिंह का प्रशिक्षण पूर्ण हुआ उधर चौथे वेतन आयोग में मृतक आश्रित इन्टरमीडिएट पास अभ्यार्थी की सीधी भर्ती करने का आदेश आ गया।

    इस आदेश का लाभ अशोक सिंह ने मई 1987 में ले लिया तथा संतोष सिंह ने बाहर जनपद में जाकर बीटीसी के आधार पर नौकरी पा ली। कारण यह है कि बीटीसी के अंकपत्र या प्रमाण पत्र पर मृतक आश्रित का कोई उल्लेख नहीं होता है। इस प्रकार संतोष सिंह ने मृतक आश्रित कोटे का लाभ बीटीसी में लिया और अशोक सिंह ने मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति में। इस प्रकार दोनों भाईयों अशोक सिंह तथा संतोष सिंह ने अपने शातिर दिमाग से एक ही मृतक आश्रित कोटे में शिक्षा विभाग में दो नौकरी प्राप्त कर लीं, जो सर्वथा गलत है। मृतक आश्रित नियमावली के अनुसार सिर्फ एक ही व्यक्ति को नौकरी दी जा सकती है।

    वित्त एवं लेखाधिकारी शिवा त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि इस संदर्भ में शिकायत मिली है जिसके तहत मामला काफी गंभीर होने के कारण जांच होना जरूरी है। इसी के चलते बीएसए को उक्त प्रकरण की जांच कराए जाने के लिए पत्र लिखा गया है, फिलहाल अशोक सिंह का वेतन रोक दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधुले जिले में नासिक -अमलनेर मार्ग पर कार छोटे पुल से नीचे गिरी, तीन की मौत, चार घायल
    Next Article साउथ की एक्ट्रेस ने की ‘आदिपुरुष’ में प्रभास के लुक की आलोचना
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version