Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गीता प्रेस पर जयराम रमेश की टिप्पणी की चौतरफा आलोचना, अमित शाह ने कहा भागीरथ कार्यों का सम्मान
    देश

    गीता प्रेस पर जयराम रमेश की टिप्पणी की चौतरफा आलोचना, अमित शाह ने कहा भागीरथ कार्यों का सम्मान

    adminBy adminJune 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। गीता प्रेस गोरखपुर को वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की टिप्पणी का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि यह प्रेस के भगीरथ कार्यों का सम्मान है।

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत की गौरवशाली प्राचीन सनातन संस्कृति और आधार ग्रंथों को अगर आज सुलभता से पढ़ा जा सकता है तो इसमें गीता प्रेस का अतुलनीय योगदान है। 100 वर्षों से अधिक समय से गीता प्रेस रामचरित मानस से लेकर श्रीमद्भगवद्गीता जैसे कई पवित्र ग्रंथों को नि:स्वार्थ भाव से जन-जन तक पहुंचाने का अद्भुत कार्य कर रही है। गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 मिलना, उनके द्वारा किये जा रहे इन भागीरथ कार्यों का सम्मान है।

    कल कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि यह फैसला वास्तव में एक उपहास है और सावरकर और गोडसे को पुरस्कार देने जैसा है। उन्होंने कहा था कि 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार गोरखपुर, गीता प्रेस को प्रदान किया गया है। अक्षय मुकुल द्वारा इस संगठन की 2015 की एक बहुत ही बेहतरीन जीवनी है, जिसमें वह महात्मा के साथ इसके गतिरोध और उनके राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक एजेंडे पर उनके साथ चल रही लड़ाइयों के बारे में बताता है।

    भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेन्द्र सिंह ने कहा कि ‘गीता प्रेस’ भारत की संस्कृति से जुड़ी है, हिंदू मान्यताओं के साथ जुड़ी है। सस्ती दरों पर साहित्य का निर्माण करती है और इसके ऊपर आरोप वो लगा रहे हैं, जो कहते थे कि मुस्लिम लीग सेक्युलर थी।

    असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने कहा कि कर्नाटक में जीत के साथ, कांग्रेस ने अब खुले तौर पर भारत के सभ्यतागत मूल्यों और समृद्ध विरासत के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया है। धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने या गीता प्रेस के खिलाफ आलोचना इसका उदाहरण है। भारत के लोग इस आक्रामकता का विरोध करेंगे और हमारी सभ्यता को फिर से स्थापित करेंगे।

    कवि एवं रामकथा वाचक डॉ कुमार विश्वास ने कहा है कि गीता प्रेस जैसी प्यारी संस्था के लिए विष-वमन उचित नहीं है। पूज्य हनुमान प्रसाद पोद्दार जी व अन्य महापुरुषों द्वारा उत्प्रेरित गीताप्रेस गोरखपुर जैसा महान प्रकाशन, दुनिया के हर सम्मान के योग्य है। करोड़ों-करोड़ आस्तिकों के परिवारों तक न्यूनतम मूल्य में सनातन-धर्म के पूज्य ग्रंथ उपलब्ध कराना महान पुण्य-कार्य है।

    कांग्रेस की टिकट पर लखनऊ से चुनाव लड़ चुके आचार्य प्रमोद कृष्णन का कहना है कि गीता प्रेस का विरोध “हिंदू विरोधी” मानसिकता की पराकाष्ठा है। राजनैतिक पार्टी के “ज़िम्मेदार” पदों पे बैठे लोगों को इस तरह के धर्म” विरोधी बयान नहीं देने चाहिए, जिसके “नुक़सान” की भरपायी करने में “सदियाँ” गुज़र जायें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने वियतनाम को उपहार में दी स्वदेशी मिसाइल कार्वेट आईएनएस कृपाण
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को मप्र को देंगे दो वंदेभारत ट्रेन की सौगात, भोपाल पहुंचा एक ट्रेन का रैक
    admin

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

      May 24, 2025

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version