Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत ने वियतनाम को उपहार में दी स्वदेशी मिसाइल कार्वेट आईएनएस कृपाण
    देश

    भारत ने वियतनाम को उपहार में दी स्वदेशी मिसाइल कार्वेट आईएनएस कृपाण

    adminBy adminJune 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – द्विपक्षीय बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया गिफ्ट देने का ऐलान

    – सतह और हवाई निगरानी राडार से भी लैस है मध्यम आकार का यह युद्धपोत

    नई दिल्ली। भारत ने वियतनाम पीपुल्स नेवी को स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट आईएनएस कृपाण उपहार में देने की घोषणा की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गैंग के साथ द्विपक्षीय बातचीत के बाद यह ऐलान किया। वियतनाम को उपहार में दिया गया युद्धपोत आईएनएस कृपाण मिसाइल जलपोत के खुखरी वर्ग का तीसरा जहाज है।

    वियतनाम को उपहार में दिया गया युद्धपोत आईएनएस कृपाण मिसाइल जलपोत के खुखरी वर्ग का तीसरा जहाज है और इसका निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने किया था। मध्यम आकार के इस युद्धपोत के शस्त्रागार में सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, एक मध्यम दूरी की बंदूक, एंटी एयरक्राफ्ट शोल्डर-लॉन्च मिसाइल और क्लोज इन वेपन सिस्टम शामिल हैं। यह सतह और हवाई निगरानी राडार के साथ-साथ बंदूकों के लिए अग्नि नियंत्रण राडार से लैस है। इसमें लगी मिसाइल 85 किमी. तक के लक्ष्य को भेद सकती है, जबकि इसकी एंटी-एयरक्राफ्ट गन 15 किमी. की रेंज में प्रति मिनट 5000 राउंड फायर कर सकती है।

    इससे पहले द्विपक्षीय वार्ता में दोनों मंत्रियों ने विशेष रूप से रक्षा उद्योग सहयोग, समुद्री सुरक्षा और बहुराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों को बढ़ाने के साधनों की पहचान की। रक्षा मंत्री ने स्वदेशी रूप से निर्मित इन-सर्विस मिसाइल कार्वेट आईएनएस कृपाण को उपहार में देने की भी घोषणा की, जो वियतनाम पीपुल्स नेवी की क्षमताओं को बढ़ाने में मील का पत्थर होगा।

    बैठक के दौरान विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहल की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें दोनों पक्षों ने संतोष व्यक्त किया। वियतनाम के रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ मुख्यालय का भी दौरा किया और रक्षा अनुसंधान और संयुक्त उत्पादन में रक्षा औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दो दिवसीय भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे जनरल फान वान गैंग ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी।

    इसके बाद उन्होंने तीनों सेनाओं के गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक से पहले अपने समकक्ष जनरल फान वान गियांग की अगवानी की। द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा मंत्री के साथ भारतीय सैन्य बलों के प्रमुख (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने भी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिन्नरों को हर माह 1000 रुपये पेंशन देगी हेमंत सोरेन सरकार
    Next Article गीता प्रेस पर जयराम रमेश की टिप्पणी की चौतरफा आलोचना, अमित शाह ने कहा भागीरथ कार्यों का सम्मान
    admin

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version