Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिहार में योगी मॉडल लागू करने की बात करना आश्चर्यजनक : विजय चौधरी
    Breaking News

    बिहार में योगी मॉडल लागू करने की बात करना आश्चर्यजनक : विजय चौधरी

    azad sipahiBy azad sipahiJune 10, 2023Updated:June 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को यहां कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा बिहार में योगी मॉडल लागू करने की बात करना आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि योगी मॉडल में पुलिस अभिरक्षा में हत्या, जेल में हत्या एवं न्यायालय परिसर में हत्याएं हो रही हैं। जब अपराधी उत्तर प्रदेश पुलिस की सारी व्यवस्था एवं चौकसी को ध्वस्त करते हुए हत्याएं करते हैं, तो उसे सरकार की उपलब्धि के रूप में प्रचारित करना ही योगी मॉडल की विशेषता है।

    विजय चौधरी ने कहा कि दूसरी तरफ, केन्द्र सरकार ही देश के सभी जिलों के ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता का सर्वेक्षण कराती है तो श्रेष्ठ पांच जिलों में चार जिले बिहार के होते हैं। जीविका समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की बात आती है तो बिहार के नीतीश मॉडल को केन्द्र सरकार नजीर के तौर पर पेश करती है।

    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि हर गरीब के झोपड़ी तक बिजली पहुंचाने के मामले में केन्द्र सरकार भी नीतीश मॉडल का अनुसरण करती है। नीतीश मॉडल की विशिष्टता के कारण ही 2020 में कम सीटें आने के बावजूद भाजपा के आलाकमान ने दबाव देकर नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया लेकिन बिहार भाजपा के नेताओं को नीतीश कुमार के अंध विरोध में ये सारी चीजें नजर ही नहीं आती। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश मॉडल ही चला है और वही चलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, छह गिरफ्तार
    Next Article नए झारखंड हाई कोर्ट में 12 जून से होगी सुनवाई, जनहित याचिका सूचीबद्ध
    azad sipahi

      Related Posts

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी

      May 24, 2025

      शुभम द्विवेदी के परिजनों को असम सरकार की ओर से सौंपा गया पांच लाख का चेक

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version