Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी ने सीसीटीवी लगाने संबंधी कार्य में अनियमितता की जांच कराने की मांग किया
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने सीसीटीवी लगाने संबंधी कार्य में अनियमितता की जांच कराने की मांग किया

    adminBy adminJune 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा विधायक दल नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर झारखंड के सभी जिला एवं अनुमंडल कोर्ट में जैप आइटी के माध्यम से सीसीटीवी लगाने संबंधी कार्य में अनियमितता की जांच कराने की मांग किया है। पत्र में लिखा है कि झारखंड के कतिपय विभागों में आपूर्ति एवं निर्माण संबधी कार्यों में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के मामले उजागर होना चिंताजनक है। अगर ऐसी शिकायतें राज्य में न्यायपालिका से जुड़े कार्यों में भी सामने आने लगे, तो इनकी तत्काल जांच कराना राज्यहित में आवश्यक है। उन्होंने लिखा है कि आप अवगत होंगे कि विभिन्न जिला एवं अनुमंडल कोर्ट में जैप आइटी के माध्यम से सीसीटीवी अधिष्ठापन कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए एजेंसी के बतौर ह्यबेसिलह्ण का चयन किया गया है। जैप आइटी के पत्र दिनांक 29.07.2022 के अनुसार चयनित एजेंसी को समस्त उपकरणों का एन.ए.बी.एल. जांच प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है। इस संदर्भ में यह उल्लेख करना भी प्रासंगिक होगा कि बेसिल कंपनी में उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आए हैं। अप्रैल 2023 के अंतिम सप्ताह में सीबीआइ ने बेसिल के सीएमडी जॉर्ज कुरूविला को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अखबारों में प्रकाशित खबर के अनुसार एक ठेकेदार से बेसिल के सीएमडी जॉर्ज कुरूविला और जीएम रमित लाला ने काम दिलाने और बकाया राशि के भुगतान करने के एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआइ ने बेसिल के जीएम रमित लाला समेत अन्य चार लोगों को भी गिरफ्तार किया था। बेसिल में शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार के ऐसे गंभीर मामलों को देखते हुए झारखंड में उक्त कंपनी द्वारा कराए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचार की संभावनाओं की समुचित जांच कराना बेहद आवश्यक है। खासकर न्यायालय से जुड़ा कार्य होने के कारण इसकी संवेदनशीलता को भी आप समझ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमध्यप्रदेश जीतने के लिए हिंदुत्व की राह चली कांग्रेस
    Next Article गुमला में अगवा कर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
    admin

      Related Posts

      दम तोड़ता बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर, 14 साल बाद भी इलाज की सुविधा नहीं

      September 9, 2025

      गिरिडीह: प्रेम प्रसंग में दो महिलाओं की हत्या, आरोपी श्रीकांत गिरफ्तार

      September 9, 2025

      जमशेदपुर में तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, दो लोग हिरासत में

      September 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया
      • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
      • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
      • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
      • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version