Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मेरे ट्वीट पर दाहू यादव को पकड़ने का होता है मॉक ड्रिल: बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    मेरे ट्वीट पर दाहू यादव को पकड़ने का होता है मॉक ड्रिल: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminJune 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि उनके ट्वीट पर सरकार नजर रखती है। वे जब भी कुख्यात दाहू यादव के आतंक की चर्चा करते हैं, तो फरार चल रहे इस अपराधी की खोजबीन करने के लिए पुलिस को नाटक करने का आदेश दिया जाता है। अब फिर उसे पकड़े जाने का मॉक ड्रिल शुरू किया गया है। उन्होंने कहा है कि यह आततायी राज्य की पुलिस के हाथ नहीं आयेगा। केंद्रीय एजेंसिया चाहं तो इसे पकड़ सकती हैं। इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी ने ट्विटर पर गढ़वा में अवैध बालू उठाव और तस्करों को पकड़ने गये सीओ पर हमले को लेकर चिंता जतायी है। कहा है कि जब पत्रकारों ने सीओ से हमले के बारे में पूछा कि आप पुलिस को साथ लेकर क्यों नहीं गये तो उन्होंने कहा कि पुलिस को लेकर जाता तो सूचना लीक हो जाती। सीओ स्तर के अधिकारी की यह बेचारगी है। अपनी ही पुलिस पर उन्हें विश्वास नहीं है, वे जान जोखिम में डाल कर तस्करों को पकड़ने गये। माफियाओं के साथ पुलिस की ऐसी सांठगांठ है कि कुछ ईमानदार अधिकारी पुलिस को भी खुफिया जानकारी नहीं साझा करना चाहते, क्योंकि वसूलीबाज और अक्षम पुलिस के लिए सबसे बड़ा रुपइया है। इसके लिए सूचना भी लीक हो सकती है। साहिबगंज में भी यही हो रहा है। दाहू यादव अपना साम्राज्य चला रहा है, अपराध कर रहा है लेकिन पुलिस अंधी हो गयी है।
    बाबूलाल मरांडी ने झामुमो के उस नारे पर भी तंज कसा है, जिसमें कहा गया है कि प्रण हमारा, हेमंत दोबारा। बाबूलाल ने कहा है कि झारखंड की जनता इस बार देख चुकी है कि उनके शासनकाल में क्या-क्या हो रहा है। कैसे बिचौलिये यहां हावी हैं, तस्कर हावी हैं, अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसे में झारखंड की जनता दोबारा उन्हें सत्ता में लाने की गलती नहीं करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विपणन बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष
    Next Article केदारनाथ मंदिर को स्वर्ण जड़ित करने पर विवाद षडयंत्र का हिस्सा : बीकेटीसी
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version