-झंडा मैदान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
रांची। भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा। राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेताओं के सघन प्रवास के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 जून को गिरिडीह आयेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड की जनता का सौभाग्य है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना महत्वपूर्ण समय झारखंड को दिया।
श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड की धरती से श्री नड्डा जी का पुराना रिश्ता है।
सभा की तैयारी को लेकर गिरिडीह में हुई बैठक
बुधवार को गिरिडीह परिसदन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन और जनसभा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की।
बैठक में नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, विधायक बिरंची नारायण, पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रणव वर्मा, लक्ष्मण स्वर्णकार, लक्ष्मण सिंह, अमित तिवारी, सुरेश साव सहित अन्य उपस्थित थे।