Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»अरब सागर में उठे चक्रवात बिपरजॉय का भारत में तूफानी असर, समुद्र में ऊंची लहरें, तटीय क्षेत्र में बारिश शुरू
    दिल्ली

    अरब सागर में उठे चक्रवात बिपरजॉय का भारत में तूफानी असर, समुद्र में ऊंची लहरें, तटीय क्षेत्र में बारिश शुरू

    adminBy adminJune 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अरब सागर में उठे चक्रवात तूफान बिपरजॉय का प्रभाव भारत में दिखना शुरू हो गया है। हालांकि इसके भारत पहुंचने में अभी दो दिन का समय है। बिपरजॉय की वजह से आज समुद्र में कई फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं। इसके कारण पश्चिम-दक्षिण तटीय इलाकों में बारिश भी हो रही है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि बिपरजॉय अभी पोरबंदर से 290 किलोमीटर और जखाऊ बंदरगाह से 360 किलोमीटर की दूरी पर है। बिपरजॉय 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ के तट से टकराएगा। इसे बेहद गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

    उधर, बिपरजॉय की वजह से मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड देखा गया। जुहू बीच के पास सोमवार को ऊंची लहरों की चपेट में आने से पांच युवक डूब गए। बिपरजॉय को लेकर तटीय इलाकों में चेतावनी जारी की गई है। बिपरजॉय 16 जून तक राजस्थान पहुंचेगा। इस वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद कर दिया है।राजस्थान के कई इलाकों में 16-17 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।

    तूफान के खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने 12 टीमें तैनात की हैं। 15 टीमों को आपात स्थिति के लिए तैयार रखा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिपरजॉय के कारण दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।

    बिपरजॉय की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को समीक्षा बैठक में संवेदनशील स्थलों से लोगों की निकासी सुनिश्चित करने को कहा। प्रधानमंत्री ने बैठक के बाद ट्वीट किया-हमारी टीम संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों की सुरक्षित निकासी और आवश्यक सेवाओं का रखरखाव सुनिश्चित कर रही है। सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना।

    बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पृथ्वी विज्ञान सचिव एम रविचंद्रन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कमल किशोर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र शामिल हुए।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि चक्रवात बिपरजॉय के 15 जून की दोपहर तक गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के पास मांडवी और पाकिस्तान के कराची के बीच सौराष्ट्र और कच्छ को बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की उम्मीद है। चक्रवात के दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ तूफान आ सकता है। हवा की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    बिपरजॉय की गंभीरता को देखते हुए भारतीय तट रक्षक और नौसेना ने राहत, तलाश और बचाव कार्यों के लिए जहाजों और हेलीकाप्टरों को तैनात किया है। वायुसेना और सेना की अभियांत्रिकीय कार्यबल इकाइयां भी तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजर्मनी के आसमान में गरज रहे 250 लड़ाकू विमान, नाटो के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख, पीएमएनआरएफ से सहायता राशि की घोषणा

      December 1, 2025

      सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से की सहयोग की अपील

      November 30, 2025

      बिहार के गयाजी एयरपोर्ट पर 7 विदेशी महिलाओं को एक्सपायर वीज़ा के साथ प्रवेश करने पर रोका गया

      November 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख, पीएमएनआरएफ से सहायता राशि की घोषणा
      • पश्चिमी सिंहभूम में पारा शिक्षक की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
      • निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • लोगों ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version