– सांसद श्याम सिंह यादव ने सभी विपक्षीय दलों को एकजुट होने की अपील की
जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता और जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एकजुट होना बहुत जरुरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ और लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा जीत गई तो लोकतंत्र समाप्त हो जायेगा।
बसपा सांसद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में जमीनी स्तर पर कार्य शुरु कर दिया गया है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पूर्व में बसपा सरकार के किए कार्यों को गिना रहा है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए अन्य विपक्षीय दलों से अपील की है सभी को एकजुट होना पड़ेगा। इस बार अगर विपक्ष एकजुट नहीं हुआ और भाजपा जीतने में सफल रही तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा