Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»दिलीप घोष का अभिषेक को जवाब : असली सिनेमा सीबीआई ईडी दिखा रही है
    राजनीति

    दिलीप घोष का अभिषेक को जवाब : असली सिनेमा सीबीआई ईडी दिखा रही है

    adminBy adminJune 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने एक दिन पहले नंदीग्राम में जनसभा कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा था कि अभी ट्रेलर दिखा कर जा रहा हूं। तीन महीने बाद असली फिल्म दिखाऊंगा। शुक्रवार को इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने दिया है। उन्होंने कहा है कि कौन फिल्म दिखाएगा और कौन ट्रेलर इससे बंगाल के लोगों का तो कुछ आता जाता नहीं है लेकिन असली फिल्म सीबीआई और ईडी दिखा रही है। अभिषेक बनर्जी पहले उसको संभालें। हकीकत यह है कि तृणमूल नेता केवल भाजपा के खिलाफ बयानबाजी करते हैं जबकि बंगाल डूब रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासन लोगों की सुरक्षा सब डूब गया है। जो लोग घर से निकलते हैं उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि सुरक्षित घर लौटेंगे कि नहीं। पूरे राज्य की पुलिस केवल एक व्यक्ति की सुरक्षा में जुट गई है और वह भी ऐसे व्यक्ति की सुरक्षा में जिसका कोई महत्व ही नहीं है। हो सकता है वह किसी एक पार्टी का भविष्य हो लेकिन बंगाल का भविष्य तो नहीं है।

    अभिषेक ने यह भी कहा था कि भाजपा के साथ सीबीआई और ईडी है जबकि हमारे साथ जनता है। इस पर सवाल खड़ा करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि अगर आपके साथ जनता है तो दूसरी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की जरूरत क्यों पड़ रही है? लोग आपके साथ नहीं हैं इसलिए जंगलमहल में जब आप जाते हैं तो आपको घेर कर चोर चोर के नारे लगाए जाते हैं।

    अभिषेक ने कहा था कि नंदीग्राम में अगर अभी चुनाव हो तो तृणमूल उम्मीदवार जीतेंगे। इसका जवाब देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी को नंदीग्राम जाने के लिए किसने कहा था? वहां उड़ते हुए गई थीं और मुंह की खा कर वापस भवानीपुर से आकर जीतना पड़ा। अगर जीतना होता तो उसी समय जीत जातीं लेकिन मेदनीपुर की जनता ने आपको आईना दिखा दिया।

    भारतीय जनता पार्टी के भविष्य को लेकर अभिषेक की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा के भविष्य की चिंता देश की जनता कर रही है और लोग देख रहे हैं। आप अपने बारे में सोचें। आप की पार्टी पूरे देश से सिमटकर कालीघाट में घुस गई है। उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का तमगा छिन गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग में 10 डिसमिल जमीन के लिए ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, कई घायल
    Next Article बाबतपुर एयरपोर्ट के शौचालय से मिले 16 सोने के बिस्किट, कीमत सवा करोड़
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version