पटना। पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के आठ कोच चेन्नई से पटना पहुंच गए हैं। बक्सर से होते हुए ट्रेन कुछ मिनट के लिए आरा में रुकी। आरा स्टेशन पर यह लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा। कोई इसे छूने के लिए तो कोई ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखे।
खास बात यह है कि वंदे भारत एक्सप्रेस देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जिसका इंतजार बिहार के लोगों के साथ झारखंड के यात्री भी कर रहे है। वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच मंगलवार शाम पटना जंक्शन पहुंच गए। इस ट्रेन की 8 बोगियां मंगलवार रात तक राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में पहुंच जाएंगे। इसके बाद उसका एग्जामिनेशन होगा। इसके बाद ट्रायल किया जाएगा। फिर टाइम-टेबल का शेड्यूल जारी होगा। इसके बाद जल ही राजधानी पटना से रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ती दिखेगी।
जून के दूसरे वीक में वंदे भारत ट्रेन को चलाने का प्लान: वीरेंद्र कुमार
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह ट्रेन मेन लाइन से पटना लाई जायेगी। पटना-रांची रूट के लिए 8 बोगियों वाले रैक का अलॉटमेंट किया गया है। उन्होंने बताया कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तारीख की घोषणा ट्रायल रन और ट्रेक का काम कम्प्लीट होने की बाद की जाएगी। जून महीने के दूसरे वीक में वंदे भारत ट्रेन को चलाने का प्लान है। इस ट्रेन के पटरी पर दौड़ने से पहले राजधानी पटना से रांची तक के ट्रेक को सुरक्षा मानकों के तहत दुरुस्त किया जा रहा है।