Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भोपाल में सतपुड़ा भवन की छठी मंजिल पर फिर भड़की आग, मु्ख्यमंत्री ने अफसरों से चर्चा की
    Breaking News

    भोपाल में सतपुड़ा भवन की छठी मंजिल पर फिर भड़की आग, मु्ख्यमंत्री ने अफसरों से चर्चा की

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में सोमवार शाम चार बजे लगी आग मंगलवार सुबह 9:25 बजे फिर भड़क उठी। छठी मंजिल के एसी डक से आग की लपटें और धुआं उठने लगा। इससे पहले मंगलवार सुबह आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह 10 बजे अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर गठित अफसरों की टीम मंगलवार सुबह सतपुड़ा भवन में जांच के लिए पहुंची। जांच दल के सदस्य एसीएस होम राजेश राजौरा ने कहा कि प्रारंभिक जायजा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी आग लगने के कारणों पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। सभी मंजिलों पर आग पर काबू पा लिया गया है। छठी मंजिल पर धुआं निकल रहा है। हम दोपहर एक बजे से अपनी जांच शुरू करेंगे।

    भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि हमारी प्राथमिकता जनहानि को रोकना और आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोकना था। मुख्यमंत्री ने पूरे समय मॉनिटरिंग की। केंद्र सरकार से आर्मी की भी मदद ली गई। आर्मी, सीआईएसएफ, भेल, एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया है।

    इससे पहले सोमवार रात गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी और एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से फैलती गई। पूरे ऑफिस में 30 से ज्यादा एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट हुए हैं। आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से शुरू हुई और छठी मंजिल तक पहुंच गई। जब आग लगी, तब बिल्डिंग में करीब 1000 लोग थे। भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस भवन की चार मंजिलों में रखी 12 हजार से ज्यादा फाइलें राख हो चुकी हैं। इनमें ज्यादातर फाइलें चिकित्सा विभाग से संबंधित थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघिलामारा में ड्रग्स समेत तस्कर गिरफ्तार
    Next Article अमेरिका 10 साल बाद फिर से यूनेस्को में होगा शामिल, 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बकाया भुगतान पर राजी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
      • अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
      • झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version