Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»ओडिशा रेल हादसे में बिहारियों की मदद के लिए बालासोर गई चार सदस्यी टीम, 40 यात्रियों को लाया जा रहा बिहार
    बिहार

    ओडिशा रेल हादसे में बिहारियों की मदद के लिए बालासोर गई चार सदस्यी टीम, 40 यात्रियों को लाया जा रहा बिहार

    adminBy adminJune 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम ओडिशा गयी है, जो राज्य सरकार, रेलवे तथा बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेगी।

    चार सदस्यीय टीम में श्रम संसाधन निदेशक श्याम बिहारी मीणा, मुजफ्फरपुर के रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष, आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार और एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट शहरयार शामिल हैं। आपदा प्रबंधन सचिव संजय कुमार अग्रवाल पूरी मामले की निगरानी कर रहे हैं।

    आपदा प्रबंधन विभाग ने इस घटना से संबंधित सूचना पाने के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी किया है। इस ट्रेन हादसे में सुरक्षित बिहार के लोगों को लाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल प्रथम बैच में 40 यात्रियों को बस से वापस बिहार लाया जा रहा है। इसमें किशनगंज और सीतामढ़ी के दो-दो, अररिया के 24, दरभंगा के नौ, समस्तीपुर के तीन यात्री हैं।

    इस रेल दुर्घटना में अबतक बिहार के सात लोगों की मौत हो गई है। इसमें उत्तर बिहार के चार, नवादा के दो और जमुई के दो लोग हैं जबकि 36 से अधिक घायल हैं। दस लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो मधुबनी के झंझारपुर और एक लदनियां का है। पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा के पहले शख्स चिकनी गांव के राजा पटेल (25) हैं, जिनकी मौत की पुष्टि हो गई है।

    नवादा के रोह प्रखंड के मड़रा गांव के बद्री मांझी के पुत्र पप्पू मांझी की इस घटना में मौत हुई है। मड़रा पंचायत के मुखिया देवेंद्र प्रसाद मौत हुई है। साथ ही वहां के छह लोग घायल हैं। बेगूसराय के पांच लोग भी जख्मी हुए हैं। लापता लोगों में मधुबनी के बासोपट्टी के छह, पश्चिम चंपारण के दो, जुमुई व बिहारशरीफ के एक-एक हैं। इनके परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। मृतकों व घायलों के परिजन शनिवार को ओडिशा के लिए रवाना हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहर जरूरतमंद का होगा अपना पक्का मकान : CM योगी
    Next Article ओडिशा रेल हादसा : 39 घंटे से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, 90 ट्रेन कैंसिल, 49 का रूट बदला, 11 शॉर्ट टर्मिनेट
    admin

      Related Posts

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025

      बिहारवासियों के लिये खुशखबरी, हवाई सफर होगा सस्ता,सरकार ने घटाया एटीएफ पर वैट

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version