Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एसपी कार्यालय में विधायक के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने लगी आदिवासी महिला, बोली- न्याय दिला दीजिये
    Breaking News

    एसपी कार्यालय में विधायक के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने लगी आदिवासी महिला, बोली- न्याय दिला दीजिये

    azad sipahiBy azad sipahiJune 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो : मेरे पुत्र साजन व उसके साथियों को आदिवासी बोल कर रमेश सिंह व उसके साथियों ने जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बचाने की कोशिश की तो उसे भी जमकर पीटा गया. जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली दी गयी. सिटी थाना जाने पर एससी-एसटी थाना सेक्टर चार भेज दिया गया, लेकिन वहां भी केस नहीं लिया गया. कोई नहीं सुन रहा है.

    बिरंची नारायण के पैरों में गिर गयी साजन की मां
    यह फरियाद लेकर साजन की मां सुरिका केराई (पति जी केराई) एसपी चंदन झा से मिलने कैंप दो कार्यालय पहुंची थी. उसी वक्त एसपी कार्यालय परिसर में बोकारो विधायक बिरंची नारायण दिख गये. महिला उनके कदमों में गिर गयी. उनके पैर पकड़ लिये और फरियाद करने लगी. रो-रोकर पूरी कहानी बतायी.

    विधायक बिरंची नारायण ने दिया आश्वासन
    बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने न्याय पर भरोसा रखने को कहा. साथ ही एसपी से मिलकर समस्या का समाधान करने व साजन के बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस सहित अन्य सेवा भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

    क्या है पूरा मामला
    दुग्गल गेट हार्टिंग लकड़ाखंदा निवासी सुरिका ने कहा कि 28 मई की शाम साजन अपने दोस्तों हर्षित, अभय, विक्की, समीर, राजू, राजीव, प्रकाश, किशोर के साथ घर के पास मैदान में वीडियो गेम खेल रहा था. इसी दौरान जोशी कॉलोनी दुग्गल गेट के रहनेवाले रमेश सिंह (पिता राम अयोध्या सिंह) अपने दोस्त ओम सिंह, जय सिंह, जयदीप सिंह, अनुज सिंह, विक्की सिंह, कुणाल सिंह, धीरज सिंह, अनीश सिंह, मुनकी सिंह मैदान में पहुंचे और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए लाठी, डंडा, रॉड से मारपीट करने लगे. इस क्रम में साजन गंभीर रूप से घायल हो गया. वह सिटी थाना गयी, लेकिन वहां से एससी-एसटी थाना सेक्टर चार भेज दिया गया, लेकिन वहां भी मामला दर्ज नहीं किया गया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड बनने के बाद से ही राज्य में होते रहे हैं घोटाले : बाबूलाल मरांडी
    Next Article जियोसिनेमा पर 12 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा आईपीएल 2023 का खिताबी मुकाबला
    azad sipahi

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version