रांची। आईएएस अधिकारी और ऊर्जा विभाग के संयुक्त सचिव व जेबीवीएनएल के कॉमर्शियल डायरेक्टर मनीष कुमार का तबादला कर दिया गया है। मनीष कुमार को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर का नया डीडीसी नियुक्त किया गया है। इसे लेकर कार्मिक विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
मनीष कुमार ले जेवीवीएनएल के कॉमर्शियल डायरेक्टर के पद पर रहते हुए कई अहम कार्य किए, जिसमें झारखंड गठन के बाद 1000 करोड़ से अधिक राजस्व वसूली, स्मार्ट मीटर लगाने और उसमें पारदर्शिता बरतने में इनका अहम योगदान रहा। इसके अतिरिक्त फील्ड के कार्यों का खुद निरीक्षण भी इन्होंने कई बार किया।