रांची। हीट वेब को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया के साथ बुधवार को हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार से पूर्व घोषित सुखाड़ की क्षतिपूर्ति राशि मांगी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सुखाड़ के एवज में केंद्र से क्षतिपूर्ति राशि के तौर पर 9600 करोड़ झारखंड को मिलने थे। यह राशि अब तक विमुक्त नहीं की गयी है। इसके लिए सहयोग मिले।

बैठक में बन्ना गुप्ता ने कई प्रमुख मांगों को रखा। उन्होंने कहा कि लू और वज्रपात को राष्ट्रीय आपदा में शामिल किया जाना चाहिये। लू या शीतलहर के कारण हुई मृत्यु के दौरान मृत्यु का कारण को स्पष्ट करना आवश्यक है। केंद्र को इसके लिए स्पष्ट दिशा निर्देश उपलब्ध कराना चाहिये। आगजनी के प्रकार को परिभाषित किया जाए कि वह प्राकृतिक आग है या मानव जनित। सभी जिलों में आपदा मित्र की स्वीकृति दी जानी चाहिये। आपदा प्रबंधन द्वारा राज्यांश निर्गत करने की अवधि की अधिसीमा को बढ़ाकर 15 दिनों की बजाए 60 दिनों का कर दिया जाए।

इस मौके पर आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, एनएचएच निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version