Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»अमर बलिदान की अमर स्मृति है भगवान बिरसा मुंडा जेल संग्रहालय : दीपक प्रकाश
    झारखंड

    अमर बलिदान की अमर स्मृति है भगवान बिरसा मुंडा जेल संग्रहालय : दीपक प्रकाश

    adminBy adminJune 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने रविवार को पार्टी की ओर से आयोजित विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत रांची के पुराना जेल भवन स्थित भगवान बिरसा मुंडा पार्क और संग्रहालय का भ्रमण किया।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह ऐतिहासिक शहीद स्मारक झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता के लिए तीर्थ स्थल के समान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा के डबल इंजन की सरकार ने इसे विकसित और महिमा मंडित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भगवान बिरसा के शहादत स्थल को ही विकसित नहीं किया, बल्कि उनकी जन्म तिथि को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाकर पूरी दुनिया में झारखंड का गौरव बढ़ाया। भगवान बिरसा का बलिदान केवल अंग्रेजी दासता के खिलाफ नहीं, बल्कि झारखंड की संस्कृति और पहचान को नष्ट करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ था। उन्होंने कहा आज भी झारखंड की पहचान और संस्कृति को चोट पहुंचाने वाले तत्व सक्रिय हैं। ऐसे तत्वों के मंसूबों को विफल करना ही भगवान बिरसा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा संग्रहालय सचमुच एक तीर्थस्थल है। क्योंकि, यहां आने से देश के स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों की बलि देने वाले भगवान बिरसा मुंडा की अमित स्मृतियां याद आती हैं। यहां सबको आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे शहर को विकास कार्यों से चमकाने का कार्य किया जबकि हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में अब तक सर्फ जनता को धोखा देने का काम किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुनिया भर की शीर्ष खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों की सिंगापुर में हुई गोपनीय बैठक
    Next Article 2024 के चुनावी मिशन में जुट जाएं कार्यकर्ता : सुप्रियाे भट्टाचार्य
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version