Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट दबाव में, एशियाई बाजारों से मिला-जुला संकेत
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट दबाव में, एशियाई बाजारों से मिला-जुला संकेत

    adminBy adminJune 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में आज दबाव के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में लगातार दबाव का रुख बना रहा, जिसकी वजह से अमेरिका के तीनों सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि आज यूएस फ्यूचर्स में मामूली बढ़त नजर आ रही है। यूरोपीय बाजार ने भी दिन भर के दबाव के बाद मिला-जुला अंत किया। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    पिछले कारोबारी सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार पर लगातार दबाव बना रहा, जिसकी वजह से नैस्डेक लगातार चौथे दिन 13,500 अंक के नीचे बंद हुआ। इसी तरह डाओ जोंस और एसएंडपी 500 इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। डाओ जोंस पिछले सत्र के दौरान 219.28 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 33,727.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.77 प्रतिशत टूट कर 4,348.33 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 138.01 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,492.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान लगातार दबाव की स्थिति बनी रही, जिसकी वजह से दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में और एक सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,453.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.11 प्रतिशत टूट कर 15,813.06 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर सीएसी इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,184.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारों में से 3 के सूचकांक बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर 6 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 316.45 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 32,382.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 140.92 अंक यानी 0.83 प्रतिशत गिर कर 16,918.32 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.26 प्रतिशत लुढ़क कर 2,575.49 अंक के स्तर तक गिर चुका है।

    दूसरी ओर एसजीएक्स निफ्टी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,743 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,202.83 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 305.27 अंक यानी 1.62 प्रतिशत उछल कर 19,099.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,487.28 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,668.63 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3179.92 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article घरेलू शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 63 हजार अंक पार
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार : सोने के भाव में मामूली तेजी, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं

      June 1, 2025

      इंडिगो की 2 जुलाई से मुंबई-आदमपुर के बीच दैनिक सीधी उड़ान

      May 31, 2025

      दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version