-लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों को 14 में से 1 सीट मिलना चाहिए, पार्टी करें विचार
रांची। झारखंड प्रदेश में चुनावी रंग दिखने लगा है। राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी है। बुधवार को विधानसभा में पत्रकारों से बात करते हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यकों की अनदेखी हो रही है। लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों को भी सीट मिलना चाहिए। झारखंड में अल्पसंख्यकों की आबादी 18 प्रतिशत है। ऐसे में माइनॉरिटी को सीट मिलना चाहिए। पिछले लोकसभा चुनाव में भी अल्पसंख्यकों को मौका नहीं मिला था। विधायक इरफान अंसारी ने लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व को लेकर एक प्रकार से मोर्चा खोल दिया है। कहा कि अल्पसंख्यकों को 14 में से कम से कम 1 सीट पर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। गोड्डा में हमारी दावेदारी सबसे मजबूत है। नेता फुरकान अंसारी को बहुत कम मार्जिन से हार मिली थी।